फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested the accused after killing the brother in law in Jabalpur

MP News: पत्नी से दूर होने के डर में जीजा ने ही की साले की हत्या, करीब डेढ़ साल बाद ऐसे खुला हत्या का राज

Mon, 01 Aug 2022 09:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 09:10 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान जीजा ने साले देवेंद्र की हत्या करने की घटना कबूल कर ली है। लगभग 10 दिन पहले जबलपुर पुलिस देवेंद्र उर्फ  लाला के परिजनों को ढूढती हुई धनवासी गांव पहुंची थी। 
 

विज्ञापन
Police arrested the accused after killing the brother in law in Jabalpur
साले की हत्या करने वाला जीजा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहन के प्रेम विवाह से नाराज साले को करीब डेढ़ साल पहले जीजा ने मौत के घाट उतार दिया। वह दो साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिल पुलिस के हत्थे वह चढ़ गया। फिंगर प्रिंट के माध्यम से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब पिलाने के बाद ही जीजा ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि 9 अक्टूबर 2020 महेश्वर ढाबे के पास नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी और उसके सिर में दाहिने तरफ चोट थी। मृतक की पहचान थाना कोतवाली जिला डिंडौरी  के धनवासी गांव निवासी देवेंद्र कुमार मन्दे उर्फ लाला के रूप में हुई थी। मृतक की फोटो के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि जीजा बाल सिंह मरावी ने देवेंद्र को जबलपुर बुलाया था। बाल सिंह मरावी नागपुर में पत्नि के साथ रहता है। पुलिस ने बाल सिंह मरावी उम्र 30 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये थाना बरगी लाया गया। पूछताछ के दौरान जीजा ने साले देवेंद्र की हत्या करने की घटना कबूल कर ली है। पुलिस से बचने के लिए बाल सिंह अपनी पत्नी को लेकर नागपुर चला गया था। 
विज्ञापन


देवेंद्र की बहन से किया था प्रेम विवाह 
देवेंद्र की बहन सरस्वती से आरोपी बाल सिंह मरावी उर्फ  राजा निवासी ग्राम सुदामापुर केदारपुर थाना किदरई जिला सिवनी निवासी बाल सिंह ने प्रेम विवाह किया था। उस समय आरोपी अन्नपूर्णा ढाबा निगरी थाना बरगी में काम करता था। जिसके कारण सरस्वती का भाई उससे नाराज रहता था। मृतक का अपने गांव में काफी आंतक था। आए दिन वह अपने परिवारवालों और अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट करता था।  उसके खिलाफ थाना कोतवाली में साल 2016 से 2020 तक 6 मुकदमे दर्ज हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा को डर था कि साला उसकी हत्या कर पत्नी को ले जा सकता है
आरोपी को डर था कि प्रेम विवाह से नाराज साला उसकी हत्या कर सकता है। उसने सुनियोजित ढंग से देवेंद्र को जबलपुर बुलाया और दूसरी शादी कराने का झांसा भी दिया। 08 अक्टूबर 2020 को रद्दी चौकी देवेंद्र पहुंच गया। बाल सिंह ने पहले ही शराब खरीदकर रखी हुई थी। उसने देवेंद्र को ज्यादा शराब पिलाई औऱ खुद ने कम शराब पी थी। उसके बाद दो और लोग आटों से बैठकर तिलवारा पहुंचे। 


पत्थर मारकर की हत्या
यहां उन्होंने फिर शराब खरीदी और महेश्वर ढाबा के पास पहुंच गए। उसके बाद भी देवेंद्र को और शराब पिलाई और नशा होने पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अन्नूपूर्णा ढाबा निगरी आ गया। उसके बाद वह अपनी पत्नी सरस्वती को लेकर डिंडौरी जाकर काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed