{"_id":"5ed572bff916cf569a0f2dc2","slug":"police-arrested-the-absconding-accused-in-the-murder-of-his-wife-in-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी की हत्या की फिर मां को कुल्हाड़ी से मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्नी की हत्या की फिर मां को कुल्हाड़ी से मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2020 02:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां धामनोद में एक युवक ने अपनी 32 साल की पत्नी मधु की हत्या कर दी। इसके बाद इस युवक ने अपनी मां लक्ष्मीबाई को भी कुल्हाड़ी से मारा। आरोपी का नाम गोपाल है। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, मां की हालत गंभीर है। आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सैलाना पुलिस ने आरोपी गोपाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, इसने पत्नी और मां पर हमला क्यों किया इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
