{"_id":"5a1bd76d4f1c1b8d698be1a1","slug":"police-arrest-accused-of-raping-a-popcorn-vendor-on-board-amarkantak-express-in-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में रेप का आरोपी गिरफ्तार, अमरकंटक ट्रेन में भोपाल से इटारसी के बीच हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में रेप का आरोपी गिरफ्तार, अमरकंटक ट्रेन में भोपाल से इटारसी के बीच हुई थी वारदात
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधनी भोपाल रेल खंड पर रविवार को हबीबगंज जीआरपी ने ट्रेन के टॉयलेट में एक महिला के साथ बलात्कार का केस दर्ज किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
एएनआई के मुताबिक मध्यप्रदेश के बुधनी भोपाल रेल खंड के हबीबगंज रेलवे पुलिस के टीआई बीएल सेन ने बताया कि रविवार को भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशन के बीच अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय में एक महिला के साथ बलात्कार हुआ। महिला ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचती है। पीड़ित महिला सीहोर जिले के बुधनी की रहनेवाली है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान की। पुलिस ने मुताबिक भोपाल निवासी 25 वर्षीय जीतू ने महिला से बलात्कार किया। यहीं नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Bhopal: Man accused of raping a popcorn vendor on-board Amarkantak Express, has been arrested by Police #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) November 27, 2017