फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Security Breach: Shivraj's allegation – The result of Congress's fear of lapse in Prime Minister's security,

PM Security Breach: शिवराज का आरोप- प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस के पाप का नतीजा है

Fri, 07 Jan 2022 06:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/हैदराबाद Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी चुनावों में भाजपा से मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसी वजह से उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को पंजाब में संकट में डाला। 

विज्ञापन
PM Security Breach: Shivraj's allegation – The result of Congress's fear of lapse in Prime Minister's security,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद में पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों में भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रही है। वह डर गई है। इसी घटिया मानसिकता की वजह से कांग्रेस ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को संकट में डालने का पाप किया है। 
विज्ञापन

 


चौहान ने शुक्रवार को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजीव कुमार को करीमनगर की जेल से छोड़े जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो हुआ, वह भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री पंजाब गए थे और उन्हें सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी। जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री आते थे, तब हम उनके लिए जरूरी इंतजाम करते थे। यह भाजपा के संस्कार है। चौहान ने याद किया कि उस समय मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। तब अमेरिका में एक पत्रकार ने उनसे कहा था कि तुम्हारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अंडरअचीवर हैं। चौहान ने कहा कि उस पर मेरा जवाब था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी भी अंडरअचीवर नहीं हो सकता। वे हमारे गर्व है। वह मेरा जवाब था। लेकिन, कांग्रेस को क्या हो गया है। मैडम सोनिया गांधी इतनी डर गई है कि चुनाव नहीं लड़ना चाहती। इस वजह से प्रधानमंत्री की जिंदगी को खतरे में डाल रही हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। क्या ऐसा कभी भारत के इतिहास में कभी हुआ है? 
 

मुझे लगता था कि केसीआर दमदार सीएम हैं, वह तो दुमदार निकले
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं समझता था कि केसीआर दमदार मुख्यमंत्री है, लेकिन वे तो दुमदार निकले। केसीआर इतने डरे हुए हैं, कायर हैं कि हमारे अध्यक्ष को ही जेल में डाल दिया। एक कायर आदमी ही है, जो विरोध करने वालों को जेल में डाल देता है। जब श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ तो कंस भी डर गया था! सुन लो केसीआर, मैं शिवराज सिंह चौहान हूं। मैं बोल रहा हूं कि जब तक तुम्हारी सरकार गिराकर धूल में नहीं मिलाएंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे! केसीआर हम बिरयानी नहीं है, जो खा जाओ।"



मंदिर बन रहा है अयोध्या में 
शिवराज ने कहा कि हम लड़ते रहेंगे केसीआर, राम मंदिर का निर्माण करवाएंगे। जब हम कहते थे कि 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे', तो हमारे विरोधी कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे! आज अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बन रहा है! यह तेलंगाना की जनता है, यह निजाम से नहीं डरी, विदेशी आक्रांताओं से नहीं डरी, तुम किस खेत की मूली हो केसीआर? हमारी पार्टी तो वर्षों से अन्याय के खिलाफ लड़ रही है, केसीआर से भी लड़ेगी! केसीआर के सपनों में भी बंडी संजय कुमार आते हैं, और वे डर जाते हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed