फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Narendra Modi speech 10 big points flag down Vande Bharat train in Bhopal Rani Kamalapati Station

Vande Bharat: PM मोदी बोले- कुछ लोगों ने मेरी छवि धूमिल करने की 'सुपारी' दी; पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

Sat, 01 Apr 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Apr 2023 07:30 PM IST
सार

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा- हमारे देश में कुछ लोग हैं जिन्होंने संकल्प लिया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन्होंने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi speech 10 big points flag down Vande Bharat train in Bhopal Rani Kamalapati Station
भोपाल में बोले पीएम नरेंद्र माेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार एक दिवसीय दौरे पर आए भोपाल आए। उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पीएम मोदी ने शहर के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस-2023 में भी भाग लिया। कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रामनवमी पर इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धाजंलि दी।  

विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ने कहा- आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। इससे भोपाल और दिल्ली के बीच का सफर और तेज हो जाएगा। यह ट्रेन प्रोफेशनल, नौजवानों, कारोबारियों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आएगी। आइए अब जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन


आधुनिक भारत की बात
पीएम मोदी ने कहा- आज जिस भव्य रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ये कार्यक्रम हो रहा है उसका लोकार्पण करने का सौभाग्य भी आप सभी ने मुझे दिया था। आज मुझे यहीं से दिल्ली के लिए देश की आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने का अवसर भी दिया गया। रेलवे के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ होगा कि एक ही रेलवे स्टेशन पर बहुत कम अंतराल में किसी प्रधानमंत्री का दो बार आना हो, लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं और नई परंपराएं बन रही हैं। आज का कार्यक्रम इसका सबसे उत्तम उदाहरण है। वंदे भारत को लेकर स्कूली बच्चों से बात की तो उनके भीतर ट्रेन को लेकर जो उत्सुकता और उमंग थी वह देखने योग्य थी। यानी एक तरफ से वंदे भारत ट्रेन विकसित होते भारत की उमंग और तरंग का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज 
पीएम ने कहा- यह कार्यक्रम जब तय हो रहा था तो मुझे बताया गया कि एक अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि एक तारीख को क्यों रखते हो। जब अखबार में खबर आएगी कि एक अप्रैल को नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के मित्र जरूर बयान देंगे कि यह मोदी तो अप्रैल फूल करेगा। लेकिन, एक अप्रैल को ही ट्रेन चल पड़ी है। यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। 

ट्रेन से पर्यटन और विकास की बात 
पीएम मोदी बोले- दिल्ली और भोपाल के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेन पर्यटन क्षेत्र में बढ़ा योगदान देने वाली है। इससे सांची स्तूप, भीमबेटिका, भोजपुर और उदयगिरी जैसे पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और बढ़ेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने लग जाते हैं और लोगों की आय भी बढ़ जाती है। यानी यह वंदे भारत प्रदेश के लोगों की आय और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगी। 

बिना नाम लिए गांधी परिवार पर हमला
पीएम मोदी ने कहा- 21वीं सदी का भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ काम कर रहा है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में इतना व्यस्थ रहीं कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया। वे लोग वोटबैंक के तुष्टकीरण में जुटे हुए थे। हम देशवासियों के संतुष्टीकरण के लिए समर्पित हैं। पहले की सरकारों में एक और बात पर बहुत जोर रहा कि वह देश के एक परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। 

राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे को चढ़ाया बलि 
पीएम मोदी ने कहा- पुरानी सरकारों ने  देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उनके हाल पर ही छोड़ दिया। इन परिवारों की आशाएं, अपेक्षाएं उनको पूछने वाला ही कोई नहीं था। भारतीय रेल इसका जीता जागता उदाहरण है।  भारतीय रेल सामान्य भारतीय परिवार की सवारी है। माता-पिता, बच्चे, दादा-दादी, नाना-नानी सबको एकसाथ जाना हो तो दशकों से लोगों को सबसे बड़ा साधन रेल रही है। क्या सामान्य भारतीय परिवार की इस सवारी को समय के साथ आधुनिक नहीं किया जाना चाहिए था। क्या रेलवे को ऐसे ही बदहाल छोड़ देना सही था। आजादी के बाद भारत को एक बना बनाया रेलवे नेटवर्क मिला था, तब की सरकारें चाहती तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थी। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ्य के लिए रेल को ही बलि चढ़ा दिया गया। हाल यह था कि आजादी के दशकों के बाद भी हमारे नार्थ ईस्ट के राज्य ट्रेन से नहीं जुड़े थे। 

PM Narendra Modi speech 10 big points flag down Vande Bharat train in Bhopal Rani Kamalapati Station
मध्यप्रदेश को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : ANI

रेलवे के बदलाव पर बात
मोदी ने कहा कि 2014 में जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। हमारा ये  प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। इतने बढ़े रेलवे नेटवर्क में पहले  जगह-जगह मानव रहित फाटक थे। वहां से अक्सर दुर्घटनाओं होती थीं, स्कूल के बच्चों की मौत की खबरें दिल दहला देती थी। आज ब्रांडग्रेज नेटवर्क मानव रहित फाटकों से मुक्त हो चुका है। भारतीय रेल बहुत बहुत अधिक सुरक्षित हुई है। शिकायतों का तुरंत कार्रवाई की जाती है, महिलाएं और बेटियां ट्रेन में सुरक्षित हैं। साफ-सफाई और ट्रेनों के लेट होने की शिकायतें भी कम हो रही हैं। टिकटों की कालाबाजारी को टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बंद किया गया है। रेलवे छोटे शिल्प्कारों, कारीकारों के उत्पादों को देश के कोने तक पहुंचाने का भी माध्यम बन रही है। यात्री स्टेशन पर ही उत्पाद खरीद सकते है। इसके 600 स्टेशनों पर आउट लेट बनाए जा चुके हैं।  

रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण पर जोर
रेलवे स्टेशनों को आधुनिकरण किया जा रहा है। 6 हजार से अधिक स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा है। 900 से ज्यादा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। वंदे भारत जैसे ट्रेन चल रहीं हैं। देश के हर कोने से वंदेभारत चलाने की मांग की जा रही है। पहले सांसदों की चिट्ठियां आती थी कि फलानी ट्रेन रोकने की व्यवस्था की जाए, लेकिन आज मुझे गर्व है कि सांसद चिट्ठी लिखकर कहते हैं कि हमारे यहां भी वंदे भारत शुरू की जाए। 

सरकार के काम की रफ्तार 
बीते 9 साल में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट लगातार बढ़ाया है। मध्य प्रदेश के लिए इस बार 13 हजार करोड़ से अधिक का बजट दिया गया है। 2014 से पहले ये औसतन 600 करोड़ के करीब था। रेलवे के आधुनिकरण का उदाहरण इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी है। जिन 11 राज्यों में शत प्रतिशत बिजली करण हुआ है, उनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। 2014 से पहले हर साल औसतन 600 किमी रेलवे रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन होता था। अब हर साल औसतन 6 हजार किमी रेलवे रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन हो रहा है। यह हमारी सरकार के काम करने की रफ्तार है। 

पुराने दिनों को पीछे छोड़ चुका मध्यप्रदेश 
मध्य प्रदेश पुराने दिनों को पीछे छोड़ चुका है। प्रदेश निरंतर विकास की नई गाथा लिख रहा है। खेती हो या उद्योग,  प्रदेश का साम्यर्थ देश को साम्यर्थ दे रहा है। विकास के जिन पैमानों पर कभी मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। उनमें से अधिकतर में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। गरीबों के घर बनाने में अग्रणी है। हर घर जल पहुचाने में भी अच्छा काम कर रहा है। गेहूं समेत अन्य सफल के उत्पादन में भी मध्य प्रदेश के किसान रिकॉर्ड बना रहे हैं।   

कुछ लोगों ने लिया मोदी की कब्र खोदने का संकल्प  
पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश में कुछ लोग हैं जिन्होंने संकल्प लिया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश में और कुछ देश के बाहर बैठकर भी काम कर रहे हैं। यह लोग लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरफ मोदी की छवि को धूमिल कर दें। लेकिन आज भारत के गरीब, मध्य वर्ग, आदिवासी, दलित पिछले, हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। इसलिए यह लोग बौखला गए हैं। नए नए पैतरे अपना रहे है। 2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया। अब संकल्प लिया है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिश के बीच आपको और देशवासियों को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। हमें विकसित भारत में मध्य प्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है। यह नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed