फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi visit Indore to meet Bohra society threat of terror attack intelligence agencies on alert

बोहरा समाज से मिलने कल इंदौर जाएंगे पीएम मोदी, आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

Thu, 13 Sep 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 13 Sep 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi visit Indore to meet Bohra society threat of terror attack intelligence agencies on alert
pm modi

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यभर में रैलियां कर जन-जन से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश जा रहे हैं। वहां वह इंदौर में बोहरा समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंदौर यात्रा के पहले आतंकी हमले की आशंका जताई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। एजेंसियों को खबर मिली है कि आतंकी महिला के वेश में पीएम के आयोजन में घुस सकते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि बुधवार को खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने पंडाल में प्रवेश वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी शुरू कर दी है। आतंकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए सैफीनगर मस्जिद को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने घेरे में ले लिया है। जांच एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश की खबर मिलते ही इंदौर में चाक चौबंद व्यवस्था शुरू कर दी गई है। एडीजी और एसपीजी अधिकारियों ने इस मामले में सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इस रैली में पहुंचने के लिए सभी को अपना पहचान पत्र लाना होगा, बगैर पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री के आसपास नहीं जाने दिया जाएगा। यही नहीं, बोहरा समाज के वॉलेंटियर्स और बुरहानी गार्ड्स की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सभा में आने वाली 60 फीसदी महिलाएं होंगी। 


सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर 200 महिला वॉलेंटियर्स तैनात की जाएंगी। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, शहर के एडीजी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। होटलों और बाहरी कॉलोनियों की विशेष निगरानी की जा रही है। आतंकी हमले की बात पूछे जाने पर डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि आतंकी हमले की धमकी नहीं बल्कि कुछ गड़बड़ी फैलाए जाने की सूचना जरूर मिली थी, उसकी तस्दीक करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed