फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi asked a three-year-old girl - where do I work, know what was the answer

MP News: पीएम मोदी ने तीन साल की बच्ची से पूछा- मैं कहां काम करता हूं, जानिए क्या मिला जवाब

Thu, 16 Mar 2023 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद हिमाद्री सिंह की तीन साल की बेटी ने मुलाकात की। पीएम ने बच्ची से पूछा कि मैं कहां काम करता हूं, तो बच्ची ने तपाक से कहा कि आप तो पार्लियामेंट में काम करते हैं। जवाब सुनकर मोदीजी मुस्कुरा दिए।

विज्ञापन
PM Modi asked a three-year-old girl - where do I work, know what was the answer
सांसद हिमाद्री सिंह की बेटी से मुलाकात करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के प्रति प्रेम फिर सामने आया है। उन्होंने तीन साल की बच्ची को पास बैठाकर दुलार किया। बच्ची से उन्होंने पूछा कि मैं कहां काम करता हूं, तो बच्ची ने तपाक से कहा कि आप तो पार्लियामेंट में काम करते हैं। जवाब सुनकर मोदीजी मुस्कुरा दिए। बच्ची ने उन्हें गुलाब का फूल भी दिया। 
विज्ञापन


ये बच्ची मध्यप्रदेश के शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह की बेटी है। दरअसल पीएम मोदी के आमंत्रण पर 16 मार्च को अनूपपुर सांसद हिमाद्री सिंह पीएम ऑफिस पहुंची थीं। इस दौरान हिमाद्री सिंह की तीन साल की बेटी गिरीशा सिंह भी साथ थी। प्रधानमंत्री ने विशेष इच्छा जाहिर कर सांसद हिमाद्री सिंह की 3 वर्षीय पुत्री गिरीशा सिंह को मिलने के लिए बुलाया था। प्रधानमंत्री ने गिरीशा सिंह से पूछा कि मैं कहां नौकरी करता हूं तो बच्ची ने भी बिना देर किए तत्काल जवाब दिया कि आप तो पार्लियामेंट में नौकरी करते हैं। बच्ची का जवाब सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा उठे। प्रधानमंत्री बच्ची के साथ काफी देर तक बातचीत करते रहे।
विज्ञापन

 

PM Modi asked a three-year-old girl - where do I work, know what was the answer
शहडोल सांसद ने पीएम से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

सांसद ने कई मुद्दों पर बात रखी
सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखा। सांसद ने अमरकंटक विश्वविद्यालय में घटित घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी। इसमें न्योयचित कार्यवाही किए जाने सहित क्षेत्र की समस्याओं व मांगों से अवगत कराया। सांसद ने दूरभाष पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई ये मुलाकात को संसदीय क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री से विपिन रावत की जयंती पर संसदीय क्षेत्र के अंदर सैनिक स्कूल खोले जाने की मांग की। साथ ही रेलवे से संबंधित तमाम समस्याओं को प्रमुखता से रखा। नागपुर के लिए सीधी ट्रेन को चलाने एवं रेलवे लाइन के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए तमाम कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed