{"_id":"6581b0dbcf0cb79694003227","slug":"phase-four-counting-begins-in-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना शुरू, सात दिन मांसाहारी व शाकाहारी जानवरों की होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना शुरू, सात दिन मांसाहारी व शाकाहारी जानवरों की होगी गणना
Tue, 19 Dec 2023 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:33 PM IST
सार
MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना आज से शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि सात दिनों की गणना में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना होगी।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना आज से शुरू हो गई। साथ ही गणना 25 दिसंबर तक होगी। जहां सात दिनों की गणना में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना होगी। फेस फोर की टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ही गणना भी की जाएगी और गणना में अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। वही टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना एप के माध्यम से होती है।
विज्ञापन
तीन दिन शाकाहारी और तीन दिन मांसाहारी
मिली जानकारी के अनुसार फेस फोर की गणना टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में होती है। वहीं अब तीन दिन मांसाहारी, तीन दिन शाकाहारी और एक दिन रिजर्व डे होता है। जहां उसके बाद वन परिक्षेत्र स्तर पर डाटा को एकत्रित किया जाता। वहीं अब फिर जिन क्षेत्रों में पगमार्क और चिन्ह मिलते हैं। जहां अब फेस फोर के दूसरे चरण में उन स्थानों पर ट्रैकिंग कैमरे लगाए जाएंगे और फिर फोटो के माध्यम से गणना होगी।
विज्ञापन
पैदल और एप से हो रही है गणना
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी सुबह से पैदल क्षेत्रों में जाकर वन्य प्राणियों के पगमार्क को देखकर भारत सरकार के एप Ecological में स्थान के साथ फोटो फीड अब की जाती है। वहीं अब Ecological एप सभी भाषाओं में चलता है। जहां पहले ये गणना कागज में होती थी। वहीं अब अधिकारी सुबह 6 बजे 10 बजे तक क्षेत्र में पैदल गश्त करते हैं और पगमार्को को ट्रेस करते हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है
वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक पगमार्क और चिन्हों को ट्रेस किया जाता है। इसके बाद तीन दिन ट्रांजिट लाइन में घूमकर वन्य प्राणियों को ट्रेस किया जाता है। वहीं इसके बाद तीन ब्लाक बनाए गये है। तीनों ब्लाकों में 21-21 दिन कैमरे लगाये जाएंगे। टाइगर रिजर्वों में साल में एक बार गणना होती है।
