फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Petrol and diesel prices will not be reduced in Madhya Pradesh, Finance Minister refuses to make it cheaper

Madhya Pradesh: वित्त मंत्री का पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने से इनकार, केंद्र सरकार के फैसले को बताया सराहनीय

Sun, 22 May 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 May 2022 01:13 PM IST
सार

देवड़ा का कहना है कि पहले कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम किए जाएं। देवड़ा ने केंद्र सरकार के फ़ैसले की तारीफ कर इसे बेहद सराहनीय बताया, लेकिन प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर लोगों को राहत देने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
Petrol and diesel prices will not be reduced in Madhya Pradesh, Finance Minister refuses to make it cheaper
MP में नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने से इनकार किया है। देवड़ा का कहना है कि पहले कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम किए जाएं। देवड़ा ने केंद्र सरकार के फ़ैसले की तारीफ कर इसे बेहद सराहनीय बताया, लेकिन प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर लोगों को राहत देने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम करने को लेकर कोई विचार या प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें, केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में थोड़ी रियायत देकर परेशान जनता को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर शनिवार को एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी गिरावट आई है। हालांकि मध्य प्रदेश में सरकार के दाम कम न करने के फैसले के बाद जनता को फिलहाल केंद्र के फैसले से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दामों में 10 रुपये और डीजल के दामों में 7 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो फिलहाल पेट्रोल करीब 118.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.16 रुपये प्रति लीटर है। यदि प्रदेश सरकार दाम करने का फैसला करे तो राजधानी में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.73 पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम को लिखा पत्र
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस में लगाए जा रहे टैक्स को कम करने और जनता को राहत देने के लिए पत्र लिखा है। गोविंद सिंह ने सीएम को भेजे गए पत्र में लिखा कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस में देश में सर्वाधिक टैक्स लिया जा रहा है। जिस प्रकार भारत सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है उसी प्रकार राज्य सरकार को भी टैक्स में कमी कर जनहित में राहत प्रदान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed