{"_id":"0b5acafa-2026-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"people-will-get-free-generic-medicine-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में नवंबर से मुफ्त मिलेंगी जेनरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में नवंबर से मुफ्त मिलेंगी जेनरिक दवाएं
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Oct 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री नि:शुल्क औषधि वितरण योजना के तहत नवंबर के पहले सप्ताह से जेनरिक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। प्रदेश के 1,595 सरकारी अस्पतालों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। इस योजना के अंतर्गत औषधि वितरण के लिए अस्पतालों में औषधि वितरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। योजना की शुरुआत के लिए 165 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की समीक्षा की। उन्होंने दवाओं की खरीद और वितरण के लिए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था कायम करने तथा उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जाए, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जाए, दवाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और योजना की सतत निगरानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बताया गया कि मुख्यमंत्री निशुल्क औषधि वितरण योजना में सरकारी अस्पतालों में 147 जेनरिक दवाएं वितरित की जाएंगी। इस योजना में ऑनलाइन स्टॉक मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच कराई जाएगी। योजना की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाएगी तथा मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में भी मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
