{"_id":"65f1379ba5bef9cec604c25e","slug":"people-creating-ruckus-in-sehore-district-hospital-attacked-policemenc-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर
Wed, 13 Mar 2024 10:50 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:50 AM IST
सार
सीहोर जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मामल में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले में सोमवार देर रात जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि जिला अस्पताल के अंदर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे आरक्षक सुरेश मालवीय, महेंद्र मीणा, देवेंद्र भाटी और अर्जुन प्रजापति अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने हंगामा कर रहे कृष्णकांत माली, पप्पू राजपूत, राकेश चौहान, नीतेश धाड़ी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने आरक्षक सुरेश मालवीय पर रॉड से हमला कर दिया और अन्य आरक्षकों के साथ झूमाझटकी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
