फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People creating ruckus in Sehore District Hospital attacked policemenc

MP News: सीहोर जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर

Wed, 13 Mar 2024 10:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 10:50 AM IST
सार

सीहोर जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मामल में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
People creating ruckus in Sehore District Hospital attacked policemenc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर  जिले में सोमवार देर रात जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि जिला अस्पताल के अंदर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे आरक्षक सुरेश मालवीय, महेंद्र मीणा, देवेंद्र भाटी और अर्जुन प्रजापति अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने हंगामा कर रहे कृष्णकांत माली, पप्पू राजपूत, राकेश चौहान, नीतेश धाड़ी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने आरक्षक सुरेश मालवीय पर रॉड से हमला कर दिया और अन्य आरक्षकों के साथ झूमाझटकी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed