{"_id":"5e8d6bd98ebc3e78b90fa12f","slug":"people-breaking-curfew-in-indore-and-pelted-stones-at-police-personnel-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में फिर पुलिसकर्मियों पर पथराव, सरकार ने चार आरोपियों पर लगाया रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में फिर पुलिसकर्मियों पर पथराव, सरकार ने चार आरोपियों पर लगाया रासुका
Wed, 08 Apr 2020 12:19 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर पथराव का हफ्ते भर पुराना मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाए जाने की घटना सामने आई है। हालांकि, आरोपियों को बुधवार को धर दबोचा गया। इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हुई है, उनके नाम जावेद (25), इमरान खान (24), नासिर खां (58), सलीम खान (50) और समीर अनवर (22) हैं। जानकारी के मुताबिक ये आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर इन्होंने बदतमीजी की और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) महेशचंद्र जैन ने बताया कि चंदन नगर इलाके में मंगलवार शाम कर्फ्यू का उल्लंघन कर बाहर घूम रहे लोगों को एक पुलिस आरक्षक ने अपने घर जाने को कहा था। इस बात को लेकर इन लोगों ने पुलिस कर्मी से बहस की और अचानक उस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी ने जैसे-तैसे मौके से निकलकर खुद को सुरक्षित बचाया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजकर आरोपियों की तलाश की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोरोना वायरस : इंदौर में एक और मरीज की मौत, मृतक संख्या हुई 16
वहीं इंदौर में एक और मरीज की मौत का मामला बुधवार को सामने आया। इसके बाद शहर में कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 16 पर पहुंच गई है।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 49 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। वह 24 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
तब्लीगी जमात: छुपे हुए सदस्य 24 घंटे में सामने नहीं आए तो कार्रवाई की जाएगी : चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अगले 24 घंटे के अंदर स्वयं प्रशासन को अपनी जानकारी नहीं दी तो प्रदेश सरकार उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।
चौहान ने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश से निजामुद्दीन मरकज में गए सभी नागरिकों और विदेश से आ कर मस्जिदों में छुपे लोगों की पहचान कर सबको प्रशासन ने पृथक कर दिया है। इसके बाद भी अगर कोई कहीं छुपा हुआ है, तो मेरा उनसे आग्रह है कि अगले 24 घंटे के अंदर वे स्वयं प्रशासन को इसकी जानकारी दें।'
