{"_id":"639038d8bc9af61a7d3e7dd2","slug":"pedestrians-will-not-be-able-to-visit-kabir-cave-on-aghan-purnima-movement-of-wild-elephants-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: अगहन पूर्णिमा पर पैदल यात्री नहीं कर सकेंगे कबीर गुफा के दर्शन, जंगली हाथियों के मूवमेंट के चलते लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: अगहन पूर्णिमा पर पैदल यात्री नहीं कर सकेंगे कबीर गुफा के दर्शन, जंगली हाथियों के मूवमेंट के चलते लगी रोक
Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के मूवमेंट के चलते अगहन पूर्णिमा पर कबीर गुफा में पैदल यात्रियों के दर्शन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार जंगली हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। जंगली हाथी लगातार कोर एरिया में विचरण करते देखे जा रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सात दिसंबर को अगहन की पूर्णिमा के दिन किले के नजदीक बनी कबीर गुफा में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु कबीर गुफा में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन कबीर गुफा दर्शन के लिए व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है, लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के शेष शैया सिद्ध बाबा और कबीर गुफा जाने वाले रास्तों में लगातार जंगली हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। इस वजह से पैदल यात्रा पर रोक लगाई गई है और जंगली हाथियों के द्वारा पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं पर हमले की आशंका को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिप्सी से जो यात्री जा रहे हैं उन्हीं यात्रियों को दर्शन कराया जाएगा।
जन्माष्टमी में भी लगाई थी रोक
जंगली हाथी को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन परेशान है। पूर्व में भी कृष्ण जन्माष्टमी मेले में भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रोक लगाई थी।
विज्ञापन
जन्माष्टमी में भी लगाई थी रोक
जंगली हाथी को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन परेशान है। पूर्व में भी कृष्ण जन्माष्टमी मेले में भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रोक लगाई थी।
