{"_id":"647f11091bbd6cf1140c95b9","slug":"patwaris-opposed-the-order-of-sdm-in-umaria-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: पटवारियों ने एसडीएम को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- आदेश वापस न लिया तो होगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: पटवारियों ने एसडीएम को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- आदेश वापस न लिया तो होगा कार्य बहिष्कार
Tue, 06 Jun 2023 04:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
उमरिया में एसडीएम पाली ने कुछ पटवारियों के दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया था, जिसके बाद से पटवारी संघ विरोध में है और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचा पटवारी संघ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पटवारी संघ ने सोमवार को पाली एसडीएम के पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर नेहा सोनी को उमरिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पटवारी संघ ने अपने पत्र में यह उल्लेख किया है कि पटवारियों के ऊपर एसडीएम की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है, इसलिए वो अपना आदेश वापस लें। एसडीएम पाली 24 घंटे के अंदर कार्रवाई को निरस्त कर सद्भावना पूर्वक विचार करें, अन्यथा पटवारी गण बस्ता जाम कर कलम बंद हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
गौरतलब है की तीन जून को एसडीएम पाली ने कुछ पटवारियों के दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया था। साथ ही इसके अलावा मई का वेतन भी रोक दिया गया था। वहीं एसडीएम पाली के इस कार्रवाई को लेकर समस्त पटवारी संघ आक्रोशित है। इसके पूर्व पटवारी संघ उमरिया के कलेक्टर उमरिया को समान कार्य तथा समान वेतन के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया था।