फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patient reached collectorate by taking ambulance from Agar Malwa district hospital

Agar Malwa: अंतिम इच्छा लेकर एंबुलेंस से कलेक्टोरेट पहुंचा मरीज, कलेक्टर ने मदद का भरोसा देकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 20 Jul 2023 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

फेफड़े की किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को जिला अस्पताल से घर रवाना कर दिया था। आखिरी सांसें गिन रहा मरीज एंबुलेंस से कलेक्टोरेट जा पहुंचा और मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Patient reached collectorate by taking ambulance from Agar Malwa district hospital
मरीज से मिलने पहुंचे कलेक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगर मालवा जिले में एक अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया। फेफड़े की गंभीर बीमारी से पीड़ित अंतिम सांसें गिन रहा एक मरीज कलेक्टर से मिलने की अपनी अंतिम ख्वाइश लेकर एंबुलेंस से क्लेक्टोरेट जा पहुंच गया। फेफड़े की किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित इस मरीज को जिला अस्पताल से घर रवाना कर दिया था। कलेक्टोरेट में मौजूद डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने मरीज को वापस जिला अस्पताल पहुंचाया और कुछ ही देर बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और मरीज से मिलने खुद जिला अस्पताल जा पहुंचे और समुचित मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार बहनों में इकलौता भाई 21 वर्षीय पीड़ित जितेंद्र लंबे समय से फेफड़े की गम्भीर बीमारी से पीड़ित है। साथ ही पिता की मृत्यु के बाद इकलौता घर संभालने वाला है। खेती व मजदूरी से गुजर बसर करने वाले जितेंद्र की लंबे समय से बीमारी का इलाज कराते कराते आर्थिक स्थति खराब हो गई। इलाज के दौरान जमीन और मकान भी बिक गया। बीते कई दिनों से पीड़ित जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था। बीमारी के कारण पीड़ित को हमेशा ऑक्सीजन लगाना पड़ती है। मरीज के परिजनों के अनुसार उसे दिल्ली एम्स में भी इलाज करा चुका है। बीमारी के कारण आर्थिक तंगी से परेशान व हताश होकर पीड़ित कलेक्टर से अंतिम उम्मीद के साथ मदद की गुहार लगाने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed