{"_id":"630f7acbe392ce01991cf95b","slug":"patharia-mla-rambai-stood-on-the-statement-of-will-not-come-back-whole-said-i-will-not-apologize","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: '...साबुत लौटकर नहीं आओगे' वाले बयान पर पथरिया विधायक रामबाई कायम, कहा- माफी तो नहीं मांगूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: '...साबुत लौटकर नहीं आओगे' वाले बयान पर पथरिया विधायक रामबाई कायम, कहा- माफी तो नहीं मांगूंगी
Wed, 31 Aug 2022 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:45 PM IST
सार
बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने पिछले बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैंने सिर्फ किसानों के मन की बात कही है।
विज्ञापन
बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने पिछले बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर अपने बयानों से विवाद में रहने वालीं बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने पिछले बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैंने सिर्फ किसानों के मन की बात कही है। किसानों के हित में उन्हें कोई भी परेशानी झेलनी पड़े वो इसके लिए तैयार हैं।
बता दें कि पथरिया से विधायक रामबाई ने तीन दिन पहले तहसीलदारो और अधिकारियों को धमकी दी थी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। रामबाई ने कहा था कि यदि वे किसानों के घर कुर्की करने गए तो साबुत लौटकर वापस नहीं आएंगे। इस बयान के बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर विधायक से सार्वजनिक माफी मांगने कहा था। उन्होंने कहा था कि यदि विधायक माफी नहीं मांगतीं तो पूरे प्रदेश में कलम बंद हड़ताल शुरू कर देंगे।
दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल ने बताया कि संगठन के बैनर तले ज्ञापन दिया गया है। विधायक के बयान पर आपत्ति जताई गई है। सभी कर्मचारी और अधिकारी शासन के नियमों के तहत काम करते हैं इस तरह के बयान उन्हें हतोत्साहित करते हैं। इधर रामबाई ने किसी से भी माफी मांगने की बात से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि माफी मांगने की तो कोई बात ही नहीं है। उन्होंने जो कहा वो किसानों के मन की बात थी। किसानों के हित में उन्हें कोई भी परेशानी झेलनी पड़े वो इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों जिले में हुई बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसी दौरान कर्ज वसूली भी चल रही है। किसानों ने पथरिया विधायक को अपनी समस्या बताई थी, जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंची थीं और उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर कहा था कि किसानों के साथ सख्ती न बरती जाए। इसी के बाद बाहर आकर उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में बयान दिया था।