{"_id":"6336e98dffa28d5260070710","slug":"patharia-mla-rambai-raged-on-collector-collector-will-get-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'कलेक्टर हो कि ढोर, आंखें फूटी हैं क्या...', जब विधायक ने IAS को कहे अपशब्द, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'कलेक्टर हो कि ढोर, आंखें फूटी हैं क्या...', जब विधायक ने IAS को कहे अपशब्द, देखें वीडियो
Fri, 30 Sep 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई परिहार और दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य के बीच हुए इस वाकये का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। सार्वजनिक रूप से कलेक्टर को ढोर, बेवकूफ और बदतमीज कहने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाकर बात करतीं विधायक रामबाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई परिहार अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहती हैं। इस बार उनके निशाने पर जिले के कलेक्टर आ गए। उन्होंने कलेक्टर के दफ्तर में जाकर उनसे बात की फिर भड़क गईं। कहा कि आंखें फूटी हैं क्या तुम्हारी, कलेक्टर हो कि ढोर हो। मामले में कलेक्टर ने एफआईआर कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई परिहार और दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य के बीच हुए इस वाकये का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। सार्वजनिक रूप से कलेक्टर को ढोर, बेवकूफ और बदतमीज कहने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दरअसल
पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे जबकि यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इसी बात पर गुस्सा आ गया और वे उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं।
विज्ञापन
विधायक ने पहले तो कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उन्हें समस्या बताने लगीं। कलेक्टर ने कहा कि हम चेक करा लेते हैं, बस इतना सुनते ही रामबाई का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने गुस्से में आकर कहा क्या अरे आंखें फूटी हैं क्या, चेक कराने की बात करते हो। कलेक्टर हो कि ढोर हो। बेवकूफ आदमी। क्यों कलेक्टर की कुर्सी पर बैठे हो जब तरीका नहीं है तो, अपने घर बैठो साले, बदतमीज। कलेक्टर अपने चैंबर में चले गए। विधायक कहती रहीं कि बेवकूफ है,अकल ही नहीं है दो रुपये की।
इसके बाद विधायक रामबाई ने मीडियो को बताया कि कलेक्टर एसी चेंबर में बैठे रहते हैं। जनता परेशान है और 15 साल से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाबदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है, इसलिए लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट आई थी। कलेक्टर को समस्या बताई तो वह बार-बार कह रहे हैं, जांच करा लेंगे, चेक करा लेंगे। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया।
मामले में कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य का कहना है कि विधायक ने जो यह हरकत की है, इस पर वह उनके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। उन्होंने एसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है।