{"_id":"617279062fc3676847467083","slug":"passenger-s-health-deteriorated-in-a-flight-going-from-bangalore-to-delhi-died-on-the-way-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग: बंगलूरू से दिल्ली जा रहे विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग: बंगलूरू से दिल्ली जा रहे विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
Fri, 22 Oct 2021 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:10 PM IST
सार
यात्री को सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जानकारी होते ही इंदौर में विमान को उतारा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू से दिल्ली जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान में यात्री की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। इसके बाद विमान को आनन-फानन में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों का कहना है कि 50 वर्षीय व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांस लेने में हुई थी दिक्कत
हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक प्रमोद शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या यूके-818 में सवार मनोज कुमार अग्रवाल को पहले सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद वह बेहोश हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही चालक दल को मिली, विमान को इंदौर में उतारा गया।
विज्ञापन
अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील बांठिया ने बताया कि मरीज को दिल का दौरा पड़ा था। हवाई अड्डे से अस्पताल पहुंचने के दौरान ही यात्री की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मृतक यात्री दिल्ली का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
