{"_id":"6476f83856a5240c4407576e","slug":"parshuram-s-ashtadhatu-statue-to-be-built-in-katni-saints-will-gather-for-ground-breaking-ceremony-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में बनेगी परशुराम की अष्टधातु की सबसे बड़ी प्रतिमा, देशभर से जुटेंगे साधु-संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में बनेगी परशुराम की अष्टधातु की सबसे बड़ी प्रतिमा, देशभर से जुटेंगे साधु-संत
Wed, 31 May 2023 01:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 31 May 2023 01:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के कटनी में दुनिया की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित होगी। इसका भूमिपूजन 12 जून को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत कटनी आएंगे।
विज्ञापन
भूमिपूजन से पहले कथा का आयोजन किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की अष्टधातु की प्रतिमा विजयराघवगढ़ में बनने जा रही है। भूमिपूजन 12 जून को होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने संतों से लेकर राजनेताओं तक को न्योता भेजा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही कई बड़े संत इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी से लगे राजा पहाड़ पर 108 फीट की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित होगी। इसे दुनिया में अब तक की सबसे ऊंची परशुराम प्रतिमा बताया जा रहा है। विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक ही इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। भूमिपूजन में स्वामी रामभद्राचार्य, स्वामी अवधेशानंद, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी कैलाशानंद, सतुआ बाबा से लेकर अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी और महामंडलेश्वर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
हरिहर तीर्थ स्थल विकसित होगा
ग्राम बंजारी को श्री हरिहर तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए न सिर्फ भगवान परशुराम, बल्कि नवदुर्गा, बारह ज्योतिर्लिंग, शबरी माता का मंदिर, निषादराज, हनुमान जी, भगवान कृष्ण का विराट रूप भी यहां बन रहा है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्रतिरूप भी बनाया जाएगा। महानदी और कटनी नदी के संगम तट पर बनने जा रहे बड़े तीर्थ स्थल के पास रुकने और खाने-पीने के हिसाब से बेहतर रिजॉर्ट बनने हैं।
विज्ञापन
