{"_id":"633e8f0dc3cbd86e9f1f3114","slug":"youth-risking-their-lives-to-take-selfie-with-tiger-in-panna-tiger-reserve-read-more-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जान ले सकती है ये सेल्फी: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के साथ फोटो लेने की होड़, जोखिम उठाते दिखे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान ले सकती है ये सेल्फी: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के साथ फोटो लेने की होड़, जोखिम उठाते दिखे युवक
Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
सार
पन्ना छतरपुर मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बाघ के साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर बाघ की फोटो खींचता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश बाघों का घर कहा जाता है। यहां के छह टाइगर रिजर्व में 500 से ज्यादा बाघ है। प्रदेश के नेशनल पार्क से बाघों के रोमांचक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। पर्यटकों में भी बाघों को देखने उनकी फोटोज लेने का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में कुछ युवका सेल्फी और बाघ की फोटो लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते दिखे।
बुधवार को पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना छतरपुर मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सेल्फी के चक्कर में बाघ के करीब जाते दिखाई दे रहे हैं और सेल्फी की कोशिश कर रहे है। वीडिया में युवक पहले बाघ को झाड़ियों में देखते हैं फिर कुछ देर बाद बाघ सड़क पार करता है, इस दौरान फोटो क्लिक करने के लिए युवक उसके करीब जाते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो पन्ना छतरपुर मार्ग का है, यहां कुछ लोग बाघ के साथ फोटो लेने के चक्कर में जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं। — अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) October 6, 2022
पन्ना टाइगर रिजर्व में हैं 70 बाघ
वाइल्ड लाइफ के जानकारों के मुताबिक बाघ इंसानों पर कम ही हमले करता है, लेकिन जब भी वह खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो अपने बचाव में हमला बोल देता है। इस तरह युवकों के सेल्फी लेने की होड़ से बाघ आक्रामक होकर उनपर हमला भी कर सकता था। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब 70 बाघ हैं जो कि जंगल के कोर और बफर क्षेत्र के अलावा अक्सर गांव की सीमा और सड़क पार करते देखे जाते हैं।