फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Vow was sought for daughter's marriage, two diamonds worth 15 lakhs were found in the mine

MP News: पन्ना में फिर चमकी किस्मत, बेटी की शादी के लिए मांगी थी मन्नत, खदान में मिले 15 लाख के दो हीरे

Sat, 31 Dec 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 06:38 PM IST
सार

बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत होने पर भगवान से मन्नत मांग चुके पिता की किस्मत पलटी है। उसे दो हीरे मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पिता इसे भगवान का आशीर्वाद ही बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Vow was sought for daughter's marriage, two diamonds worth 15 lakhs were found in the mine
पन्ना में बेटी के पिता को दो हीरे मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना में हीरे कई लोगों की किस्मत बदल चुके हैं। कई लोग अब भी प्रयास में लगे हैं। हाल ही में बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत होने पर भगवान से मन्नत मांग चुके पिता की किस्मत पलटी है। उसे दो हीरे मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पिता इसे भगवान का आशीर्वाद ही बता रहे हैं। उनका कहना है कि जो 40 सालों में नहीं हुआ, वो अब हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि पन्ना के धाम मोहल्ले में रहने वाले उदय प्रकाश त्रिपाठी बीते 40 सालों से हीरे की खदान में खुदाई कर रहे हैं। अब उन्हें दहलान चौकी के जयपाल पाल के खेत में संचालित खदान में दो जेम क्वालिटी के हीरे मिले हैं। जिनका वजन 4.57 कैरेट और दूसरे का वजन 0.71 कैरट बताया जा रहा है। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


खदान संचालक त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। आर्थिक तंगी में बेटी की शादी कैसे होगी, इसकी चिंता खाए जा रही थी। उन्होंने महामति श्री प्राणनाथजी से प्रार्थना की थी। उनकी कृपा से एक साथ दो हीरे मिले हैं। मैंने हीरे कार्यालय में जमा कर दिए हैं, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इससे मिलने वाली राशी टैक्स काटकर खाते में आ जाएगी। ये सब भगवान की कृपा से हुआ है। अब बेटी की शादी धूमधाम से करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed