फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP Crime Teacher did obscene acts and molested innocent girl students in Panna

MP Crime: पन्ना में मासूम छात्राओं से शिक्षक ने की अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़, महिला थाने में शिकायत दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

कक्षा तीन की मासूम छात्राओं से शिक्षक ने अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की है। पीड़ित परिवार ने महिला थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
 

विज्ञापन
MP Crime Teacher did obscene acts and molested innocent girl students in Panna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक, जिसे भगवान का दर्जा दिया गया है। लेकिन क्या हो जब पढ़ाने वाला शिक्षक ही वहसी दरिंदा बनकर छोटे-छोटे बच्चियों से अश्लील हरकतें करने लगे। ऐसा ही एक दरिंदा शिक्षक की अश्लील हरकत पन्ना में भी देखने को मिली। विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है एवं माता-पिता के बाद शिक्षक रूपी गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन शिक्षा के मंदिर में गुरु के रूप में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं, जो सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने से नहीं चूकते।

विज्ञापन


मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राकेश शर्मा के द्वारा मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों के द्वारा मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए शिक्षक को समझाइश दी गई थी। ग्रामीणों को लगा कि शिक्षक की हरकतों में सुधार आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कुछ दिनों बाद शिक्षक के द्वारा फिर वही हरकतें शुरू कर दी गई। कभी कॉपी जांचने के बहाने कभी सवाल पूछने के बहने पास बुलाकर छात्राओं के अंगों पर हाथ लगाना और सहलाने जैसी हरकतें करने पर जब छात्राओं के द्वारा आपत्ति जताई गई तो शिक्षक के द्वारा पिटाई करने की धमकी देकर परिवार के लोगों से नहीं बताने की बात कही गई।
विज्ञापन


एक बच्ची के द्वारा अपनी मां से यह बात बता दी गई। मां के द्वारा अपने पति से यह बात बताई गई। दूसरी बच्ची के द्वारा जिसकी मां मायके गई हुई थी, उसके द्वारा अपनी बड़ी मां से यह बात बताई गई। बड़ी मां के द्वारा फोन पर बच्ची की मां को बताया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने धरमपुर थाना में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की एवं महिला थाना पन्ना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने फरियादियों की शिकायत और पीड़ित छात्राओं के बयानों के आधार पर महिला थाना पन्ना में अपराध कायम कर कार्रवाई में लिया है। परिजनों ने ऐसे दरिंदे शिक्षक राकेश शर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed