फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Accused arrested taking bribe of 7 lakhs in Panna and 1500 rupees in Satna

MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पन्ना में 7 लाख और सतना में 1500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Thu, 03 Nov 2022 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 03:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना और पन्ना जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में सतना से 1500 और पन्ना में सात लाख रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Accused arrested taking bribe of 7 lakhs in Panna and 1500 rupees in Satna
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पन्ना में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री को लोकायुक्त सागर टीम ने सात लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार भरत मिलन पाण्डेय ने 11 करोड़ की सड़क निर्माण के 40 लाख के भुगतान के एवज में उपयंत्री मनोज रिछारिया द्वारा 7 लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त सागर में की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त ने रिश्वतखोर उपयंत्री को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर पन्ना में उपयंत्री को ठेकेदार से एक लाख रुपये नगद और छह लाख का चेक रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। उपयंत्री को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लोकायुक्त रीवा की कार्रवाई...
वहीं, लोकायुक्त रीवा ने सतना जिले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां सहायक ग्रेड-2 रीडर को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई मैहर तहसील में की गई है। शिकायतकर्ता नारायण सोनी सोनवारी का निवासी है, जो दुकानदार है। वहीं, आरोपी विनोद कुमार गुप्ता सहायक ग्रेड-2 रीडर तहसीलदार मैहर में तैनात है। आरोपी ने प्लॉट के नामांतरण के बदले में रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के हाव-भाव से आरोपी विनोद कुमार सोनी को शंका होने पर वह शिकायतकर्ता से 1500 रुपये रिश्वत लेकर तहसील कार्यालय के अंदर से दीवार फांदकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, कार्रवाई में निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, ट्रैप दल के सदस्य उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, सुरेश कुमार, पवन पांडे, आरक्षक धर्मेंद्र जायसवाल, सुजीत कुमार, लवलेश पांडे और शिवेंद्र मिश्रा सहित 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed