फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna Tiger Reserve: P141 gives birth to two cubs in tiger park

Panna Tiger Reserve: बाघिन P141 ने दो शावकों को दिया जन्म, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुए दो-तीन माह के शावक 

Mon, 13 Jun 2022 07:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Jun 2022 07:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन P141 ने दो शावकों को जन्म दिया है। पर्यटकों के कैमरे में यह बाघिन अपने दो बच्चों के साथ कैद हुई है। 

विज्ञापन
Panna Tiger Reserve: P141 gives birth to two cubs in tiger park
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन P141 ने दो शावकों को जन्म दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन P141 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इनकी उम्र अब दो से तीन माह बताई जा रही है। पर्यटकों के कैमरे में कैद वीडियो से इसकी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मंडला में P141 ने तीसरी बार में दो बच्चों को जन्म दिया है। पार्क में घूमने आए अमित ने पहली तस्वीर 12 जून को खींची है। उन्होंने यह तस्वीरें पार्क प्रबंधन के साथ साझा की है। दोनों शावक स्वस्थ हैं और अपनी मां के साथ घूमते दिखाई दिए हैं। इससे पहले भी दो बार बाघिन शावकों को जन्म दे चुकी है। पहली बार 2018 में और दूसरी बार 2020 में। हर बार बाघिन ने दो-दो बच्चों को ही जन्म दिया है। यह महत्वपूर्ण इस लिहाज से है कि एक समय पर पन्ना टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ नहीं बचा था। अन्य टाइगर रिजर्व से उन्हें यहां बसाया गया है और तब से लगातार यहां बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। यह एक उत्साह बढ़ाने वाली खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed