फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Tiger injured in territorial fight, which thrills tourists, video shows neck wound

पन्ना: पर्यटकों को रोमांचित करने वाला बाघ टेरिटोरियल फाइट में हुआ घायल, वीडियो में गले में दिखा घाव

Fri, 04 Mar 2022 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक युवा बाघ के घायल होने का मामला सामने आया है। वन प्रबंधन ने बाघ के टेरिटोरियल फाइट में घायल होने का दावा किया है। फिलहाल बाघ के किसी तरह की दवा नहीं दी जा रही है। प्राकृतिक तौर पर उसकी चोट ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Panna: Tiger injured in territorial fight, which thrills tourists, video shows neck wound
पन्ना टाइगर रिजर्व का बाघ कान्हा जिसके गले में घाव है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक युवा बाघ के टेरिटोरियल फाइट में घायल होने का मामला सामने आया है। पर्यटकों को रोमांचित करने वाले बाघ कान्हा के गले में बड़ा घाव देखा गया है। बाघ के गले में लगी चोट का खुलासा बीते दिनों पर्यटकों के बनाए वीडियो से हुआ है। हालांकि, वन प्रबंधन बाघ को पूरी तरह स्वस्थ बता रहा है और बाघ के गले में लगी चोट के प्राकृतिक रूप से ठीक होने का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पन्ना टाइगर रिजर्व के युवा बाघ कान्हा का पार्क की सीमा से लगे ग्राम कैमासन में एक खेत की बाड़ी पर पशु का शिकार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवा बाघ शिकार को खाते नजर आ रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्टयकों ने उस दृश्य को कैमरे में कैद किया था। बाघ के इसी वीडियो से उसके घायल होने का खुलासा हुआ है। बाघ के गले के पास एक बड़ा घाव देखा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वन प्रबंधन का कहना है कि टेरिटोरियल फाइट में अक्सर बाघों को इस तरह की चोट लग जाती है, लेकिन बाघ घायल नहीं है क्योंकि वह अपनी दिनचर्या पहले की तरह ही कर रहा है। फिलहाल उस पर नजर रखी जा रही है। प्रबंधन की तरफ से उसे घाव ठीक होने के लिए कोई दवा नहीं दी जा रही है, चोट के प्राकृतिक रूप से ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ समय बाद भी घाव नहीं भरा तो उसे दवा दी जाएगी। 


बता दें घायल युवा बाघ पी- 213 (31)  जिसे कान्हा के नाम से जाना जाता है, बीते महीनों बांधवगढ़ से लौटा है, जो अब करीब 5 वर्ष का हो गया है। अपनी टेरिटरी बनाने के लिए कान्हा को पन्ना टाइगर रिजर्व में पूर्व से स्थापित कई बाघों से संघर्ष करना पड़ा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed