फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Speeding tractor-trolley overturned uncontrollably, about two dozen people injured

पन्ना: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, लगभग दो दर्जन लोग घायल

Sun, 13 Feb 2022 03:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 03:08 PM IST
सार

पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Panna: Speeding tractor-trolley overturned uncontrollably, about two dozen people injured
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कृष्णा कल्याणपुर में घटना शनिवार रात को हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर करीब 30 लोग प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनमें महिला-पुरुष दोनों थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज बताई गई थी। अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो मदद के लिए पहुंचे। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed