{"_id":"62abfb5ecdda7615994a4f83","slug":"panna-rath-yatra-of-lord-jagadish-swami-taken-out-with-pomp-bath-done-with-pitcher-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा, घड़े के पानी से कराया गया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा, घड़े के पानी से कराया गया स्नान
Fri, 17 Jun 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:26 AM IST
सार
पन्ना में भगवान जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत धूमधाम से की गई। गर्भ गृह में विराजमान भगवान जगदीश स्वामी, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमा को गर्भ गृह से लाकर रथ पर बैठाया गया और बैंड बाजों के साथ धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना में भगवान जगदीश स्वामी की स्नान यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत धूमधाम से की गई। कई वर्षों से चली आ रही परंपरा लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान जगदीश स्वामी, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमा को गर्भ गृह से लाकर रथ पर बैठाया गया और बैंड बाजों के साथ धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। लोगों ने आतिशबाजी कर रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और जयकारों के नारे लगाए।
मंदिर के पुजारी तथा ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ भगवान की पूजा अर्चना की गई तथा हजार छिद्र वाले मिट्टी के घड़े से भगवान को स्नान कराया गया। भगवान को लू लग जाने की वजह से भगवान 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाते हैं और 15 दिनों के लिए मंदिर के पट बंद हो जाते हैं। इस दौरान भगवान जगदीश को केवल सफेद वस्त्र पहनाने की परंपरा है। परंपरा के अनुसार मंदिर प्रांगण से घट लुटाए जाते हैं और जिन्हें श्रद्धालु जमीन पर नहीं गिरने देते हैं क्योंकि श्रद्धालुओं की आस्था है कि घट शुभ माने जाते हैं। रथयात्रा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।