फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Woman beats husband with slippers during heated argument outside district hospital

Panna News: जिला अस्पताल के बाहर दंपति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने चप्पलों से की पति की पिटाई

Sat, 20 Jun 2026 05:30 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 05:30 PM IST
सार

पन्ना जिला अस्पताल के बाहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने चप्पल निकालकर पति की पिटाई कर दी। दंपति के बीच हुई इस हाथापाई की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Panna News: Woman beats husband with slippers during heated argument outside district hospital
जिला अस्पताल परिसर में दंपति का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल के बाहर बीती रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान सड़क पर लात-घूंसे चले और पत्नी ने गुस्से में आकर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दंपति किसी परिजन का इलाज कराने पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के दौरान या उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने सार्वजनिक स्थान पर ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पैर से चप्पल निकाली और बीच सड़क पर ही पति की पिटाई शुरू कर दी। पति भी पीछे नहीं हटा और दोनों के बीच धक्का-मुक्की तथा हाथापाई होने लगी। यह नजारा देखकर अस्पताल परिसर और आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: क्या छात्र संगठनों के आगे बेबस हो गया विभाग? आंदोलन के बाद BU और RGPV के कुलगुरु को छोड़ना पड़ा पद

घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन गुस्से में दोनों किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही समय बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख और साझा कर रहे हैं।


सार्वजनिक स्थान पर हुए इस हंगामे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से चले गए।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के विवाद न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए असुविधा और परेशानी का कारण भी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed