फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Mother committed self-immolation with two children in her lap, mother-daughter died, four-year-old son admitted in critical condition

पन्ना: दो बच्चों को गोद में बैठाकर मां ने किया आत्मदाह, मां-बेटी की मौत, चार साल का बेटा गंभीर हालत में भर्ती

Tue, 08 Feb 2022 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 06:45 PM IST
सार

पन्ना जिले में एक मां ने अपने बेटे और बेटी को गोद में बैठा कर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची और मां की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Panna: Mother committed self-immolation with two children in her lap, mother-daughter died, four-year-old son admitted in critical condition
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने बेटे और बेटी को गोद में बैठा कर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची और मां की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार किया जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हृदय विदारक घटना पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठवरिया से सामने आई है। बताया जा रहा है कि कठवरिया निवासी राजेश कोरी बकरी चराने के लिए गया था और उसके माता-पिता भागवत कथा में शामिल होने गए थे। घर पर उसकी पत्नी द्रौपदी अपनी 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी थी। अकेला पाकर द्रोपदी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बेटा-बेटी पर केरोसिन डालकर पास बैठा लिया और खुद पर भी डाल लिया। इसके बाद बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

 
राजेश के माता-पिता जब घर आए तो अंदर से उठता धुआं देखकर परेशान हो गए। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र किया और जब लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। द्रौपदी और उसकी डेढ़ साल की बेटी पूरी तरह आग में झुलस गई थी और दोनों की मौत हो गई थी। जबकि 4 साल का बेटा आग में झुलसने की वजह से दर्द से कराह रहा था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में दहेज प्रताड़ना की बात भी सामने आ रही है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed