फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna Bus accident: Bus going from Indore to Hanumana overturned due to tire burst, one passenger killed, many injured

पन्ना: इंदौर से हनुमना जा रही बस टायर फटने से पलटी, एक मुसाफिर की मौत, कई लोग घायल

Wed, 22 Dec 2021 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 PM IST
सार

इंदौर से हनुमना जा रही एक बस का टायर फटा और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना बुधवार सुबर सिमरिया थाना अंतर्गत रैकरा गांव के पास हुई है। 

विज्ञापन
Panna Bus accident: Bus going from Indore to Hanumana overturned due to tire burst, one passenger killed, many injured
जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से हनुमना जा रही एक बस का टायर फटा और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना बुधवार सुबर सिमरिया थाना अंतर्गत रैकरा गांव के पास हुई है। कई लोग घायल हैं और फंसे हुए हैं। पुलिस मौके पर है और घायलों को निकालने और अस्पताल भेज रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रैकरा गांव के पास बस का टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। घटना अलसुबह की बताई जा रही है। ये भी जानकारी मिली है कि जिस यात्री की मौत हुई है वह बस के नीचे दब गया था। पुलिस घायलों की मदद कर रही है। कई मुसाफिरों को प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया है तो कुछ को बेहतर इलाज के लिए आसपास के बड़े अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed