फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pandhurna's young engineer brought pride to the state, car model got first award in Europe

MP News: पांढुर्णा के युवा इंजीनियर ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, कार मॉडल को यूरोप में मिला पहला पुरस्कार

Thu, 07 Sep 2023 01:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:55 PM IST
सार

पांढुर्णा के मोरडोंगरी गांव के रहने वाले युवा इंजीनियर ने यूरोप में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय पोल स्टार डिजाइन कॉन्टेस्ट में कार मॉडल पेश कर सफलता हासिल की। 
 

विज्ञापन
Pandhurna's young engineer brought pride to the state, car model got first award in Europe
पांढुर्णा का युवा इंजीनियर अन्य साथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्ना के मोरडोंगरी गांव के रहने वाले युवा इंजीनियर देवाशीष देशमुख के डिजाइन को यूरोप के स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पोलस्टार डिजाइन कॉन्टेस्ट 2022 में पहला पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


देवाशीष ने पुणे में कार डिजाइन में बीटेक किया था और फिर फ्रांस से एमटेक डिग्री हासिल की। इस समय वे मर्सीडीज कंपनी में कार डिजाइन में इंटर्नशिप कर रहे हैं। इंटर्नशिप के दौरान देवाशीष ने डिजाइन कॉन्टेस्ट 2022 में हिस्सा लिया। कांटेस्ट में आई डिजाइन के आधार पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार तैयार कर कार लॉन्च की। लॉन्च की गई कार में पोलस्टार सिनर्जी ने प्रथम विजेता के तौर पर देवाशीष, दूसरे नंबर पर स्वपनिल देसाई (मुंबई) और तीसरे नंबर पर यिंगझियांग ली (चीन) के नाम प्रदर्शित किए हैं। 
विज्ञापन


देवाशीष देशमुख मोरडोंगरी के वरिष्ठ नागरिक वासुदेवराव देशमुख के पोते और हंसराज देशमुख के पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि देवाशीष ने कक्षा छठी तक की पढ़ाई पांढुर्ना में की। इसके बाद हायर सेकेंडरी की पढ़ाई नागपुर में और कार डिजाइन की बैचलर डिग्री पुणे से ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed