फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pali tap Nal Jal Yojna has not completed in time pipeline not yet laid in many places

MP News: पाली की नल जल योजना अधर में लटकी, कई जगह अब तक नहीं बिछी पाइप लाइन

Sun, 12 Feb 2023 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:32 PM IST
सार

जोहिला नदी से बिरसिंहपुर पाली शहर तक पानी लाकर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शहरी जल योजना के तहत निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्ष 2017 में किया गया था। इसे पूर्ण करने की अवधि 18 महीने तय की गई थी। लेकिन कार्य पूर्णता अवधि के चार साल बीतने के बावजूद इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Pali tap Nal Jal Yojna has not completed in time pipeline not yet laid in many places
मुख्यमंत्री शहरी जल योजना के तहत शुरू किया गया था निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर पाली नगर में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई नल जल योजना का कार्य पांच साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। हालत यह है कि कई वार्डों में अभी भी पाइप लाइन बिछाने का काम बाकी है। जहां यह कार्य हुआ भी है वहां टेस्टिंग के दौरान लीकेज आदि कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उसे देख कर नहीं लगता कि प्रोजेक्ट आने वाले कुछ दिनों में संचालित कर हैंडओवर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका के अधिकारी ठेकेदार पर महीने भर के अंदर सभी वार्डों में सप्लाई चालू करने का दबाव बनाए हुए हैं। उसके बाद से निर्माण एजेंसी की ओर से आनन-फानन में योजना सौंपने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


2019 में शुरू होनी थी नल जल योजना
जोहिला नदी से बिरसिंहपुर पाली शहर तक पानी लाकर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शहरी जल योजना के तहत निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्ष 2017 में किया गया था। 12.15 करोड़ रुपये लागत वाली इस नल जल योजना में इंटकवेल, जलशोधन गृह, ओवरहेड टैंक, पंपहाउस और पाइप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है। इसका ठेका गुजरात की कंपनी वीएल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। इसे पूर्ण करने की अवधि 18 महीने तय की गई थी। इस हिसाब से योजना साल 2019 में ही चालू हो जानी थी। लेकिन कार्य पूर्णता अवधि के चार साल बीतने के बावजूद इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेशर पड़ते ही खुल जाती है लाइन
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर पांच से 15 तक का कार्य पूर्ण हो चुका है, जहां टेस्टिंग की जा रही है। इसमें भी कई तरह की दिक्कतें सामने हैं। बताया गया है कि इन वार्डों के लिए बनाए गए ओवरहेड टैंक से जैसे ही सप्लाई दी जाती है, पानी के प्रेशर से पाइप के जोड़ खुल जाते हैं। कंपनी का कहना है कि वार्ड में कनेक्शन कम होने के कारण पानी बाहर न जाकर पाइप में भर जाता है, जिसके कारण लीकेज होने लगती है।

बाकी काम अमृत-2 योजना के तहत
इसी तरह वार्ड नंबर एक से चार तक के लिए ओवरहेड टैंक बनाए जा चुके हैं, जिनमें पानी भरा जा रहा है। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि वार्डों के कई मोहल्लों में अभी भी पाइप लाइन नहीं पहुंची है। नगर पालिका के सूत्रों ने बताया कि नल जल योजना का कार्य अमृत-1 योजना के तहत कराया जा रहा है। इसमें जितनी लाइन बिछानी थी, बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा भी करीब 23 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी बाकी है। इसे अमृत-2 योजना में पूरा किया जाएगा।


फरवरी तक संचालित होगी योजना
मुख्यमंत्री शहरी जल योजना के तहत स्वीकृत कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द ही स्वच्छ जल नगर के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जा सके। ठेकेदार द्वारा फरवरी अंत तक योजना सौंपने का भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed