फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Padmashri awardee Ramakant Gundecha died of a heart attack in Bhopal Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Fri, 08 Nov 2019 10:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 Nov 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Padmashri awardee Ramakant Gundecha died of a heart attack in Bhopal Madhya Pradesh
रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मध्यप्रदेश के भोपाल में मशहूर ध्रुपद गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रमाकांत गुंदेचा का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनका जन्म 24 नवंबर 1962 को हुआ था। वे 56 साल के थे। उनके बड़े भाई उमाकांत गुंदेचा ने बताया कि एक कार्यक्रम के सिलसिले में जाने के लिए वे और उनके छोटे भाई रमाकांत पुणे जाने के लिए हबीबगंज स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन


तभी अचानक रमाकांत को सीने में दर्द हुआ तो लगा। उन्होंने सोचा कि शायद एसीडिटी की वजह से ऐसा हो रहा है। फिर जब दर्द तेज होने लगा तो एंबुलेंस को बुलाया गया। हालांकि जब तक एंबुलेंस आती तब तक उनका निधन हो चुका था। रमाकांत का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन


रमाकांत संगीत और कॉमर्स में स्नातकोत्तर थे। गुंदेचा 1981 में भोपाल आ गए और यहां प्रोफेसर्स कॉलोनी में रहते थे। 1985 से उन्होंने सार्वजनिक रूप से ध्रुपद गायकी शुरू की। गुंदेचा  को व 2012 का पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed