फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   P News: Online games will soon be banned in Madhya Pradesh Update News

MP News: प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर जल्द लगेगा प्रतिबंध, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- प्रस्ताव तैयार

Sun, 20 Nov 2022 03:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

 भोपाल में फ्री फायर गेम्स खेलने वाले पांचवी कक्षा के बच्चे की मौत के बाद प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स के नियंत्रण और रोक लगाने के लिए कानून बनाने की घोषणा की गई थी। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
P News: Online games will soon be banned in Madhya Pradesh Update News
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर जल्द प्रतिबंध लगेगा। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऑन लाइन गेम्स के प्रतिबंध को लेकर प्रस्ताव तैयार करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने ऑनलाइन गेम्स के प्रतिबंध के प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया है। अब यह कानून के दायरे में आ जाएगा। पूर्व के जुआ एक्ट को संबोधित करके वरिष्ठ सचिवों की समिति के पास भेजा जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि रेग्गुलेटरी बॉडी बनाने में भी इसमें विचार है। ऑनलाइन गेम्स मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित कैसे होंगे इसका प्रस्ताव वरिष्ठ समिति के पास जा रहा है।
विज्ञापन

 
बता दें भोपाल में फ्री फायर गेम्स खेलने वाले पांचवी कक्षा के बच्चे की मौत के बाद प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स के नियंत्रण और रोक लगाने के लिए कानून बनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से सरकार इसका प्रारूप तैयार करने की कार्रवाई कर रही थी। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसके लिए जल्द ही प्रदेश में कानून लागू होगा। इस कानून के लागू होने से ऑनलाइन गेम्स खिलाने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा और ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed