फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   on one day tour Rahul Gandhi will visit Bhopal and will give necessary boost to Congress workers

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं में जोश भरने 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेगे राहुल गांधी

Sun, 09 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 09 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
on one day tour Rahul Gandhi will visit Bhopal and will give necessary boost to Congress workers
राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। इसके बाद वह 17 सितंबर को भोपाल जाने वाले हैं जहां वह कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जोश भरेंगे साथ ही रोड शो भी करेंगे। यहां उनका काफिला लाल घाटी से रोड शो के साथ भेल दशहरा मैदान में पहुंचेगा। उनके रोड शो और जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी की पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का नाम दिया है। 17 सितंबर को गांधी 11 बजे सुबह विशेष विमान के जरिए भोपाल पहुंचेंगे। बंद गाड़ी में एयरपोर्ट से वह लालघाटी जाएंगे। जहां जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की है। यहां से वह विशेष बस में सवार होकर रोड शो शुरू करेंगे जो वीआईपी गेस्ट हाउस से होते हुए, पुराना सचिवालय, हमीदिया चौराहा, सदर मंजिल, मोती मस्जिद, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक तिराहा, पीसीसी, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज, आईएसबीटी से होते हुए 12 किलोमीटर की दूरी तय करके भेल दशहरा मैदान पहुंचेगा।
विज्ञापन


दशहरा मैदान में पहुंचकर गांधी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह कार्यकर्ताओं के अंदर चुनाव से पहले जान फूंकने का काम करेंगे। इस सम्मेलन में 15 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रदेश की जिला और ग्रामीण कांग्रेस इकाइयों के सभी अध्यक्ष, मंडल, सेक्टर के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल के आखिर में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार की रफ्तार पहले के मुकाबले तेज कर दी है। कांग्रेस की मंशा राज्य में पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा को बेदखल करने की है। इसके लिए ही 17 सितंबर को राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी राज्य जाने वाले हैं। राहुल के दौरे के एक हफ्ते बाद भोपाल के सबसे बड़े मैदान जंबूरी में भाजपा जनसभा को संबोधित करेगी। इस चुनावी अभियान में शिवराज ने 220 तो कमलनाथ और सिंधिया 150 सभाएं कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed