{"_id":"5a1cce4f4f1c1bce408b990d","slug":"on-because-of-vastu-dosh-mp-legislative-wants-to-seek-vastu-check-of-state-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 9 विधायकों की मौत के बाद खौफ में MLAs, बोले- असेंबली में है वास्तुदोष, कराओ कर्मकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 9 विधायकों की मौत के बाद खौफ में MLAs, बोले- असेंबली में है वास्तुदोष, कराओ कर्मकांड
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 28 Nov 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा के कई मेंबर्स की पिछले कुछ महीनों में हुई मौत के बाद यहां एक नया मुद्दा गरमाया हुआ है। कई मेंबर्स को विधानसभा में वास्तुदोष का डर सताने लगा है और वे इसका हल निकालने की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में शीतकालीन सत्र शुरू होते ही इसी महीने मारे गए दो विधायकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, इस बीच विधायकों ने मांग उठाई की वे इस पर बातचीत करना चाहते हैं। कांग्रेस के सीनियर विधायक केपी सिंह ने कहा कि वे असेंबली से वास्तुदोष को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाए जाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
साल 2013 के बाद से अबतक 9 मेंबर्स की मौत हो चुकी है। इस पर सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी है कि इन सब पर विश्वास किया जाता रहा है और मैं अपेक्षा करता हूं कि हमारे पुराण और ट्रेडिश्नस की मदद से वास्तुदोष को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
स्पीकर सीताशरण ने कहा कि वे इस तरह की बातों पर विश्वास नहीं करते, लेकिन लगातार मांग उठाए जाने के चलते यहां वास्तुदोष एक्सपर्ट को बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साल 1993 और 2003 के दौरान वास्तुदोष की समस्या विधानसभा में उठाई जा चुकी थी, जब श्रीनिवास तिवारी स्पीकर हुआ करते थे। बीजेपी से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी कई सालों पहले ऐसा ही मुद्दा उठाया था।
