फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   omicron variant corona cases today in mp madhya pradesh on 25th december: 42 New corona cases in MP, Active cases rose to 233

MP Corona Cases: महीनों बाद मध्य प्रदेश में 24 घंटे में मिले 42 नए केस, एक्टिव केस बढ़कर 233 हुए

Sat, 25 Dec 2021 01:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। 24 घंटों में 42 नए केस सामने आए हैं। इनमें भी सबसे अधिक 22 केस इंदौर में सामने आए हैं। इसके बाद 12 केस भोपाल में मिले हैं। दूसरी लहर में भी इंदौर-भोपाल से ही नए केस मिलने की शुरुआत हुई थी। 
 

विज्ञापन
omicron variant corona cases today in mp madhya pradesh on 25th december: 42 New corona cases in MP, Active cases rose to 233
MP Corona: मध्य प्रदेश में एक दिन में 42 नए केस सामने आए हैं। फिलहाल ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 42 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 22 केस इंदौर में सामने आए, जबकि भोपाल में 12 केस मिले हैं। उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा, खरगौन में 1-1 केस मिले हैं। इन छह जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में एक भी नया केस सामने नहीं आया है। भोपाल में अमेरिका से आए एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। तीनों को वैक्सीन लगी है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 18 पेशेंट रिकवर हुए हैं। इससे एक्टिव केस बढ़कर 233 हो गए हैं। तीन-चार महीने में पहली बार यह स्थिति प्रदेश में बनी है। राहत की बात यह है कि प्रदेश के 32 जिलों में कोरोनावायरस का एक भी एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार को 60 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए। एक्टिव केस के मामलों में मध्य प्रदेश की स्थिति देश में 23वें नंबर पर है। 
विज्ञापन


66% मरीज होम आइसोलेट
मध्य प्रदेश के 233 एक्टिव केस में से 66% होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। वहीं, 34% केस हॉस्पिटलाइज किए गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.64 बना हुआ है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.02% से बढ़कर 0.06% हो गया है। यह एक चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन की नहीं हुई है पुष्टि
मध्य प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक्टिव होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, राज्य सरकार के अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ-साथ राजस्थान में भी ओमिक्रॉन पेशेंट हैं। इस वजह से अगर मध्य प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय हो भी गया होगा, तो उसकी पुष्टि में कुछ दिन का समय लग सकता है। विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। 


यूएस से भोपाल आए दो बच्चों समेत तीन पाॅजिटिव 
अमेरिका से भोपाल आए एक परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 39 वर्षीय महिला के साथ ही उसका 12 वर्षीय बेटा और 9 साल की बेटी पॉजिटिव निकले हैं। तीनों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। महिला को फाइजर वैक्सीन का बूस्टर डोज भी लगा है। दोनों बच्चे भी अमेरिका में वैक्सीन लगवा चुके हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed