{"_id":"631862d7cd095302836d10b9","slug":"old-woman-expressed-her-right-to-the-former-mla-like-a-son-in-damoh-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Damoh: वृद्धा ने पूर्व विधायक पर बेटे की तरह जताया हक, बच्चों की शिकायत कर इलाज के लिए मांगे पैसे,वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: वृद्धा ने पूर्व विधायक पर बेटे की तरह जताया हक, बच्चों की शिकायत कर इलाज के लिए मांगे पैसे,वीडियो वायरल
Wed, 07 Sep 2022 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:52 PM IST
सार
पथरिया विधानसभा के चिरौला गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वृद्धा पूर्व विधायक लखन पटेल से बेटे की तरह बात कर रही है और हक से इलाज के लिए पैसे मांग रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक से बात करती वृद्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव में मतदान कर जनता एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहती है, जो उसके सुख-दुख का साथी बने। मुश्किल वक्त में परिवार के सदस्य की तरह मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। हाल ही में मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा के चिरौला गांव में एक जनप्रतिनिधि और मतदाता के बीच ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें एक बुजुर्ग महिला पथरिया के पूर्व विधायक लखन पटेल से अपने बेटे की तरह बातचीत कर रही है। महिला और विधायक की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पूर्व विधायक से अपने बच्चों की तरह बात कर रही है और उनसे प्यार भरी नोंकझोंक कर इलाज के लिए पैसे मांग रही है। वृद्धा के पूर्व विधायक से बात करने का अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। पूर्व विधायक और वृद्ध महिला की बातचीत किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड की, जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बुजुर्ग महिला की बातें सुनकर भावुक हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पूर्व विधायक से अपने बच्चों की तरह बात कर रही है और उनसे प्यार भरी नोंकझोंक कर इलाज के लिए पैसे मांग रही है। वृद्धा के पूर्व विधायक से बात करने का अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। पूर्व विधायक और वृद्ध महिला की बातचीत किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड की, जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बुजुर्ग महिला की बातें सुनकर भावुक हो जा रहा है।
विज्ञापन
पथरिया के पूर्व विधायक @Lakhan_BJP से चिरौला गांव की वृद्ध महिला के संवाद के कुछ अंश। बातचीत का ये अंदाज आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। pic.twitter.com/aaj1goobvx
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 7, 2022
विज्ञापन
वृद्धा ने पूर्व विधायक से अपने बेटे के बुरे व्यवहार की शिकायत की साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। वहीं, वृद्धा ने बताया कि उसे आंख से दिखाई नहीं देता। जब पूर्व विधायक ने हंसते हुए वृद्धा से कहा कि तुम्हारी उम्र तो 80 साल हो गई है तो वृद्धा उनसे अपनी उम्र ज्यादा बताने पर नाराज होने लगी। वृद्धा की सारी शिकायतें सुनने के बाद पूर्व विधायक ने उन्हें इलाज के लिए उनकी मंशानुसार पैसे दिए और चले गए।
