{"_id":"5dd80ee78ebc3e54c435d42e","slug":"obscene-video-clip-starts-on-ticket-vending-machine-display-in-bhopal-complaint-in-cyber-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस टिकट काउंटर के डिस्प्ले पर चल गया पोर्न वीडियो, साइबर सेल में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस टिकट काउंटर के डिस्प्ले पर चल गया पोर्न वीडियो, साइबर सेल में की शिकायत
Fri, 22 Nov 2019 10:07 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बस स्टैंड के काउंटर पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन के डिस्प्ले पर पोर्न वीडियो चलने का मामला सामने आया है। 30 सेकंड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बीसीएलएल के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यानगर स्थित बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) के स्टैंड पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन के डिस्प्ले पर पोर्न वीडियो चलने का यह मामला 28 अक्तूबर का है।
विज्ञापन
इस वीडियो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीसीएलएल भोपाल नगर निगम (बीएमसी) का एक उपक्रम है। बीसीएलएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के पीछे कंपनी का कोई पूर्व या मौजूदा कर्मचारी का हाथ हो सकता है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
