फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Number of Corona infected increasing again in Indore possible step of lockdown postponed

इंदौर में फिर बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की तादाद, लॉकडाउन का संभावित कदम टला

Mon, 13 Jul 2020 06:39 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Number of Corona infected increasing again in Indore possible step of lockdown postponed
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर में संक्रमितों की संख्या में फिर से उछाल आया है। कोरोना महामारी के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में हाल के दिनों में बढ़ोतरी के बाद लंबे लॉकडाउन के कयास लगाए जा रहे थे। आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को हालांकि इन पर विराम लगाते हुए कहा कि जिले में फिलहाल लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। महामारी से बचाव के उपायों का नागरिकों से सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन


समिति की बैठक में शामिल होने के बाद इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी ने संवाददाताओं को बताया कि समिति के सभी सदस्य इस बात पर सहमत थे कि कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने में लापरवाही बरतने वाले कुछ लोगों के कारण पूरे जिले के 35 लाख से ज्यादा निवासियों पर लॉकडाउन नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में तय किया गया है कि कोविड-19 से बचाव के उपाय नहीं अपनाने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा इंदौर नगर निगम और पुलिस की मदद से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


लालवानी ने चेताया कि हम शनिवार को कोविड-19 के हालात की फिर समीक्षा करेंगे। हालात में अगर सुधार नहीं हुआ और इस महामारी के मामले तेज रफ्तार से बढ़े, तो हमें लंबे लॉकडाउन की ओर जाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र में अब सभी कारोबारी संस्थान रात आठ बजे तक बंद करा दिए जाएंगे और इसके बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू शुरू हो जएगा। स्थानीय नेताओं द्वारा कोविड-19 के प्रति लापरवाही के मामलों के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा सांसद ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी कहा गया है कि वे अपने आयोजनों में कोविड-19 से बचाव के तमाम उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़े उछाल के साथ इस महामारी के 92 नए मामले मिले हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,352 हो गई है। इनमें से 269 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 4,017 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed