फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   now stray cattle will be kept at the cow shelters from January 16

मध्यप्रदेश: गौशालाओं में रखे जाएंगे आवारा गोवंश, 16 जनवरी से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Sun, 13 Jan 2019 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
now stray cattle will be kept at the cow shelters from January 16
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में सड़कों पर आवारा घूम रहे निराश्रित गोवंश को जल्द ही गौ-शालाओं में रखा जायेगा। इसके लिए 16 जनवरी से पायलट प्रोजेक्ट भोपाल से शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने बताया, ‘आवारा गोवंश को गौ-शालाओं में रखा जायेगा। इससे गाय-बैल सड़कों पर नहीं घूमेंगे। पायलट प्रोजेक्ट 16 जनवरी से प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा और 5,000 से अधिक निराश्रित गोवंश को शहर के बाहरी इलाके सूखी सेवनिया में बनी बरखेडी गौशाला में रखा जायेगा।’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल गौसंवर्द्धन के मद में 50 करोड़ रूपये हैं। गौशाला में उनके लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। यादव ने बताया, ‘जिला कलेक्टर सहित सारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि 16 जनवरी से भोपाल नगर निगम इलाके में युद्धस्तर पर पॉयलट प्रोजेक्ट चलाएं। मैं उनको आवारा गोवंश पकड़ने के लिए 6 दिन का समय दे रहा हूं। 22 जनवरी के बाद निरीक्षण के दौरान भोपाल में एक भी निराश्रित गाय-बैल सड़कों पर आवारा घूमते हुए मिले तो निश्चित तौर पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वचन पत्र में कहा गया था कि हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोली जाएगी और संचालन हेतु अनुदान दिया जाएगा। ‘घोषणा पत्र पर मैं 100 प्रतिशत अमल करने में लगा हूं।’ प्रदेश को आवारा पशु विहीन बनाने की समय सीमा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ‘मैं इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही परिणाम दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा, ‘प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिख कर कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में आने वाली पंचायतों में वह सरकारी भूमि चिन्हित करें, जहां गौशाला बनाई जा सके। फिर हमें इसकी सूचना दी जाए ताकि गौशाला निर्माण किया जा सके।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश का यूआईडी टैग से पंजीयन किया जा रहा है। 


मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में अनुमानित 6 लाख निराश्रित गोवंश हैं। प्रदेश में कुल पंजीकृत 1285 गौशाला में से 614 क्रियाशील गौशाला हैं, जिनमें 1,53,834 गौवंश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed