फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Now Shivraj Singh Chauhan on charges of greed

ऑडियो टेप से मुश्किल में सीएम शिवराज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Fri, 26 Jun 2015 01:00 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
Now Shivraj Singh Chauhan on charges of greed

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान फिर एक नए विवाद में घिरते दिख रहे हैं। उन्हें अपने राज्य में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में एक पार्टी नेता को इस बात का प्रलोभन देते सुना जा रहा है कि तुम चुनाव जिताने में मदद करो, चुनाव के बाद तुम्हे अच्छे पद पर बैठा दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में एक ऑडियो जारी कर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर वोट के बदले लालच देने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग कर दी है।
विज्ञापन


दिग्विजय का दावा है कि ऑडियो में जो आवाज है वो मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की है। वहीं इन आरोपों के बाद भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री का पक्ष लेते हुए दावा किया है कि यह आवाज मुख्यमंत्री की नहीं है। दिग्विजय सिंह मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत करने वाले हैं जिसके बाद भाजपा और मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने ऑडियो क्लिप जारी कर लगाया आरोप

Now Shivraj Singh Chauhan on charges of greed

बता दें कि राज्य की गरोठ विधानसभा सीट पर 27 जून को उप-चुनाव होने हैं। यह सीट भाजपा के विधायक राजेश यादव का निधन होने के कारण खाली हुई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी।

भाजपा ने यहां से चंदर सिंह सिसौदिया को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने यहां से सुभाष सोजतिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है यहीं से पार्टी कार्यकर्ता राजेश चौधरी भी भाजपा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इन्हें टिकट नहीं मिल सका।

जिसके बाद से ये नाराज चल रहे थे। दिग्विजय सिंह का दावा है कि राजेश चौधरी की नाराजगी दूर करने और उनकी जाति के लोगों को पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए ही सीएम ने उन्हें फोन किया।

दिग्विजय सिंह ने जो ऑडियो जारी किया है उसमें कथित रूप से शिवराज कह रहे हैं कि, चुनावों को थोड़ा सीरियस लो... मैं चिंता करूंगा तुम्हारी... बना दूंगा तुम्हे....चुनाव बाद तुम्हे सम्मानित किया जाएगा.....। ...इसके लिए शिवराज सिंह को किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। .....तुम बराबरी के उम्‍मीदवार थे, लेकिन कोई बात नहीं चुनाव बाद तुम्हारी चिंता की जाएगी। .....‌फिलहाल तुम चुनाव में पूरी जी लान लगा दो, अपने लोगों को जुटने के लिए कह दो।

भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का बचाव

Now Shivraj Singh Chauhan on charges of greed

तीन मिनट 35 सेकेंड के इस ऑडियो में आगे शिवराज सिंह राजेश चौधरी से कहते सुने जा रहे हैं कि ....तुम पोरवाल समाज में सबसे बोल दो और चुनाव इसी तरह लडो जैसे तुम खुद लड़ रहे हो....। आगे शिवराज सिंह कहते हैं कि अगर चुनाव हार गए तो फिर पार्टी की और हमारी क्या रह जाएगी। अपन ही यहां सबकुछ करने वाले हैं और अपन ही चुनाव हार जाएंगे फिर क्या रह जाएगा।

वहीं यह ऑडियो सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी कांग्रेस भाजपा और मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गई है, जबकि भाजपा बैकफुट पर जाती दिख रही है।

कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभालते हुए दिग्विजय सिंह ने जहां मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है वहीं भाजपा ने इस ऑडियो में मुख्यमंत्री की आवाज मानने से ही इंकार कर दिया है। कांग्रेस अब मामले को चुनाव आयोग के पास ले जाने के मूड में है।

इस लिंक पर क्लिप करके आप भी सुन सकते हैं वह ऑडियो- https://goo.gl/5XBtTN


 

भाजपा ने बताया इसे दिग्विजय की डर्टी पॉलीटिक्स

Now Shivraj Singh Chauhan on charges of greed

भाजपा प्रवक्‍ता विश्‍वास सारंग ने पूरे ऑडियो टेप को ही फर्जी बताया है। उनके अनुसार सीडी में क्या बोला गया है ये तो उसकी प्रमा‌णिकता की जांच के बाद ही पता चलेगा।

ये तो चुनाव से पहले के कांग्रेस के हथकंड़े हैं जिन्हें हर चुनाव से पहले कांग्रेस करती रही है। ये दिग्विजय सिंह की डर्टी ट्रिक्स का ही एक अंग है जिसे वो हर बार करते रहे हैं और मुंह की खाते रहे हैं।

वहीं उन्होंने इसकी जांच की वैधानिकता को चुनौती देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। कहा ये बहुत छोटी चीज है इसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस हथकंडे से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा, हम उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed