{"_id":"6321ceb91e3dfd4e90229a3b","slug":"nomination-of-candidate-canceled-if-there-is-no-toilet-in-the-house-in-umaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घर में शौचालय नहीं होने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, एमपी में 46 निकायों के लिए हो रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घर में शौचालय नहीं होने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, एमपी में 46 निकायों के लिए हो रहे चुनाव
Wed, 14 Sep 2022 06:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां घर में शौचालय नहीं होने पर एक अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 46 निकायों के लिए चुनाव होना है, जिसके लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरा जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम नेहा सोनी और प्रत्याशी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंप्यूटर युग में शायद ही यह पहली बार हो रहा है, जब किसी के घर पर शौचालय नहीं होने के कारण उसकी चुनावी उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया गया हो। खास बात तो यह है कि नगर पालिका पाली ODF+ घोषित है। बाबजूद इसके कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर शौचालय नहीं होने के कारण आपत्तियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में यह मसला जांच के बाद निपट भी गया। मगर पूरे चुनाव में शौचालय का मुद्दा गर्माया रहा।
विज्ञापन
मामला है, उमरिया जिले के पाली नगर पालिका का। जहां चुनावी सरगर्मी तेजी के साथ अपने पूरे शबाब पर है। वहीं, वार्ड क्रमांक-7 से कांग्रेस प्रत्याशी के फॉर्म को लेकर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई कि प्रत्याशी के यहां शौचालय ही नहीं है। जो चुनाव आयोग के नियम के विपरीत है। इस बात को लेकर जमकर किरकिरी हुई।
विज्ञापन
वहीं, नगर पालिका परिषद पाली को ODF+ घोषित कर दिया गया, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार आशा प्रजापति का फॉर्म निरस्त इसलिए कर दिया गया है। क्योंकि घर में शौचालय नहीं होने पर उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इसी आपत्ति पर निर्वाचन अधिकारी ने फैसला सुनाते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी के बतौर एसडीएम नेहा सोनी ने देर रात यह फैसला दिया है। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन फार्म निरस्त वाले मामले पर निर्वाचन अधिकारी ने आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी का फार्म स्वीकार कर लिया है।
