{"_id":"63f9eb493cfc46543000ff77","slug":"nia-may-come-again-for-questioning-in-ratlam-all-three-accused-suspected-to-be-related-to-hawala-business-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: रतलाम में पूछताछ के लिए फिर आ सकती है एनआईए, तीन आरोपियों का हवाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raid: रतलाम में पूछताछ के लिए फिर आ सकती है एनआईए, तीन आरोपियों का हवाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह
Sat, 25 Feb 2023 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:34 PM IST
सार
एनआईए ने हाल ही में रतलाम के हतनारा निवासी गजेंद्र सिंह और दो अन्य से काफी देर तक पूछताछ की गई थी। उसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस का मानना है कि कहीं न कहीं रुपयों के लेन-देन से संबंधित मामला इनसे जुड़ा हुआ है। फिलहाल तीनों पुलिस की नजर में हैं और एनआईए भी इनसे आगे की पूछताछ के लिए रतलाम आ सकती है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम में एनआईए की टीम एक बार फिर से रतलाम आ सकती है। एनआईए ने बीते दिनों रतलाम में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। उसके बाद इन लोगों को पुलिस को सौंप कर टीम वापस चली गई थी। इस पूरे मामले को लेकर रतलाम पुलिस भी अब जांच में जुट गई है। इस मामले में एनआईए तीनों से पूछताछ के लिए फिर से रतलाम आ सकती है।
विज्ञापन
एनआईए की ओर से देश भर में कई ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान टीम ने कई लोगों को उठाकर पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में टीम ने रतलाम के पिपलोदा स्थित हतनारा गांव के गजेंद्र सिंह और दो अन्य लोगों को भी पकड़ा था। इन तीनों लोगों से काफी देर तक पूछताछ की गई थी। बाद में रतलाम पुलिस को सौंप दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब स्थानीय पुलिस भी मामले में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कहीं न कहीं रुपयों के लेन-देन से संबंधित मामला इनसे जुड़ा हुआ है। इस कारण से रतलाम पुलिस भी अपने स्तर पर इनपुट जुटा रही है और इन लोगों से पूछताछ करेगी। संभावना जताई जा रही है कि कुछ बड़ी जानकारी इनके माध्यम से निकल कर सामने आ सकती है। फिलहाल तीनों पुलिस की नजर में हैं और एनआईए भी इनसे आगे की पूछताछ के लिए रतलाम आ सकती है।
विज्ञापन
