फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NIA branch will open soon in MP: Narottam Mishra said Sufa and JMB will investigate the case of terrorist organizations

MP में NIA की ब्रांच: नरोत्तम मिश्रा बोले- सूफा और जेएमबी जैसे आतंकी संगठनों की जांच करेगी, देश की 13वीं ब्रांच होगी

Wed, 11 May 2022 12:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 May 2022 12:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की ब्रांच जल्द खुलने वाली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी सूफा, जेएमबी जैसे आतंकी संगठनों की जांच करेगी। 

विज्ञापन
NIA branch will open soon in MP: Narottam Mishra said Sufa and JMB will investigate the case of terrorist organizations
भोपाल में एनआईए की ब्रांच शुरू होंगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की ब्रांच जल्द खुलने वाली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि जांच एजेंसी सूफा, जेएमबी जैसे आतंकी संगठनों की जांच करेगी। यह देश में एजेंसी की 13वीं ब्रांच होगी।  
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी भोपाल में एनआईए अपनी ब्रांच खोलेगी। इसे लेकर एनआईए के अधिकारियों ने बीते दिनों डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात भी की थी। यहां पर आईजी या डीआईजी स्तर के अधिकारी बैठ सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में खुलने वाली यह ब्रांच देश में 13वीं होगी। भोपाल में हाल ही बांग्लोदेशी आतंकी पकड़ाए थे। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। इसमें एजेंसी को कई इनपुट मिले हैं। आतंकी संगठन और उससे जुड़े आतंकी प्रदेश में रहकर देशभर में गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। इसके बाद एजेंसी ने प्रदेश में आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए भोपाल को अपना नया ठिकाना बनाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

 
ऐशबाग से पकडाए थे आतंकवादी
भोपाल के ऐशबाग इलाके से प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकी पकड़े गए थे। केंद्र सरकार ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश संगठन पर 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। जेएमबी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में ब्लास्ट किया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2018 में बोधगया में भी ब्लास्ट किया था। प्रतिबंध के बाद जेएमबी देश में अलग-अलग जगह स्लीपर सेल चला रहा है। इन आतंकवादियों के मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed