{"_id":"64722b269b4d281cde0eb4e3","slug":"newly-married-woman-hanged-herself-wrote-uicide-note-on-her-social-media-status-about-her-husband-s-torture-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna Crime: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड नोट डाल लिखी पति के टॉर्चर करने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna Crime: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड नोट डाल लिखी पति के टॉर्चर करने की बात
Sat, 27 May 2023 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 09:39 PM IST
सार
सतना में नवविवाहिता ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड लेटर अपलोड किया और फिर फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने सुसाइड नोट लिखकर स्टेटस पर लगाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराल में पति की प्रताड़ना से तंग एक नवविवाहिता ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड लेटर अपलोड किया और फिर फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। घटना सतना शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत डाली बाबा मोहल्ले की है। यहां रहने वाली निधि उर्फ प्रीति केवट पति अतुल केवट (23) का शव शुक्रवार को उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शव को सबसे पहले उसके भाई लखन ने देखा। वह अपनी बहन के सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड नोट की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतिका के भाई रामलखन ने बताया कि प्रीति की शादी 7 मई 2019 को अतुल केवट के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी डेढ़ वर्ष की है जबकि छोटी की उम्र अभी महज 8 माह है। रामलखन ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही अतुल बहन को प्रताड़ित करने लगा था। उसने प्रीति के मायके जाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था जिसकी जानकारी वह फोन पर बातचीत के दौरान मायके वालों को देती रहती थी। रामलखन ने बताया कि इस बीच शुक्रवार को वह जब घर पर बैठा सोशल मीडिया के स्टेटस देख रहा था तभी अचानक उसकी नजर प्रीति के स्टेटस पर गई। जिसमें सुसाइड नोट पड़ा हुआ था। फौरन उसने अपने छोटे भाई लखन को फोन किया और जानकारी दी। लखन भाग कर प्रीति की ससुराल पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। प्रीति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और पास में डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी रो रही थी।
लखन ने अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को इत्तिला की गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को प्रीति का वह सुसाइड नोट भी मिला है जिसे उसने स्टेटस में अपलोड किया था। मृतिका के भाई ने बताया कि उसने अपने बहनोई और उसके अन्य परिजनों को भी जानकारी दी, लेकिन उनमें से कोई नहीं आया। मृतिका निधि उर्फ प्रीति ने मौत के पहले जो सुसाइड नोट अपने सोशल मीडिया एकाउंट के स्टेटस में डाला था। उसे पुलिस ने जांच के दायरे में ले लिया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा- मैं निधि अपने पति अतुल की वजह से जान दे रही हूं। इसमें हमारे किसी भी घर वाले की कोई गलती नहीं है। बस अतुल के टॉर्चर की वजह से जान दे रही हूं। मैं चाहती हूं मेरी दोनों बेटियां इससे दूर रहें।