फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   newly married woman along with her lover committed suicide by hanging a tree

Sehore: प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी के करीब 90 दिन बाद नवविवाहिता ने प्रेमी संग की आत्महत्या

Mon, 25 Jul 2022 01:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

ससुराल से मायके आई एक नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घरवालों को 
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी।

 

विज्ञापन
newly married woman along with her lover committed suicide by hanging a tree
sucide shimla

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में ससुराल से मायके आई एक नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर खेत में एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर झूलते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। विजयपुर थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के पास खेतों की है। बताया गया है कि मोहनपुरा गांव निवासी युवक आशु कुशवाह और पड़ोस में रहने वाली युवती सरस्वती कुशवाह का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उनके घर वालों को दोनों के बीच प्रेस प्रसंग की जानकारी नहीं थी। बताया गया है कि तीन महीने पहले सरस्वती के घर वालों ने उसका विवाह राजस्थान निवासी युवक से कर दिया। लेकिन दोनों अपने प्रेम को भुला नहीं पाए। पिछले दिनों सरस्वती ससुराल से मायके मोहनपुरा गांव आई तो प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर मन में यह ठान लिया कि वह साथ जी नहीं सके तो साथ मर जाएंगे। रविवार रात मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा, उसके बाद गांव के बाहर खेतों में नीम के पेड़ की डाली पर एक साथ फंदे से झूल गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दोनों के शवों को पेड़ पर फंदे से लटके हुए देखा तो सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विजयपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मोहनपुरा गांव के पास खेतों की यह घटना है। वहां पड़ोस में रहने वाले युवक और उसी गांव की नवविवाहिता के शव खेतों में नीम के पेड़ पर बने फंदे से लटके हुए मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed