{"_id":"6575c942b12a344ea70cd13b","slug":"newborn-thrown-in-dustbin-in-chhatarpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हद: छतरपुर में कचरे के डिब्बे में नवजात को फेंका, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हद: छतरपुर में कचरे के डिब्बे में नवजात को फेंका, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में भर्ती
Sun, 10 Dec 2023 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:50 PM IST
सार
Chhatarpur: छतरपुर जिले में नवजात बच्चे के कचरे के डिब्बे में मिलने का मामला सामने आया है। जहां उक्त नवजात शिशु नेशनल हाईवे 4 लाइन ओवरब्रिज के नीचे कचड़े के डिब्बे में पड़ा पाया गया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
छतरपुर में कचरे के डिब्बे में नवजात को फेंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के NH 39 के ओवरब्रिज बसारी के नीचे सुबह 5 बजे कुछ लोगों को एक नवजात शिशु कचरे के डिब्बे में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार उसे फेंककर चले गये। जिसकी सूचना और बाइक का नंबर उन्होंने पुलिस को दिया है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 जननी वाहन एंबुलेंस को बुलवाकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की सैर करने निकले नवयुवकों ने बताया कि सुबह तकरीबन 5 बजे दो लोग मोटरसाइकिल सवार आये और नवजात शिशु को राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लाइन ओवरब्रिज (ग्राम बसारी के पास) के नीचे कचड़े के डिब्बे में डालकर चले गये। इस पूरे मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
