{"_id":"5fb2aca8049b080bd36726db","slug":"newborn-child-stolen-from-maharaja-yeshwantrao-hospital-in-indore-fir-has-been-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स बनकर आई महिला ने अस्पताल से नवजात को चुराया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स बनकर आई महिला ने अस्पताल से नवजात को चुराया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Mon, 16 Nov 2020 10:15 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, इंदौर।
पीटीआई, इंदौर।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नवजात को चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नर्स बनकर अस्पताल में आई थी। बच्चा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नर्स बनकर आई महिला शासकीय यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) से 12 घंटे के नवजात बालक को अपने साथ ले गई है। इस घटना के कुछ दृश्य अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रानी भियाने नामक महिला ने एमवायएच में रविवार सुबह पांच बजे बालक को जन्म दिया था।
उन्होंने बताया कि नर्स के भेष में आई अज्ञात महिला रविवार शाम छह बजे के आसपास जच्चा और उसके परिजनों को यह झांसा देकर बालक को अपने साथ ले गई कि नवजात की धड़कन धीमी पड़ गई है और वह उसे जांच के लिए ले जा रही है।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने बताया कि घटना के धुंधले सीसीटीवी फुटेज में फर्जी नर्स एक अन्य महिला के साथ नवजात बच्चे को ले जाती नजर आ रही है। लगता है कि फर्जी नर्स एमवायएच से अच्छी तरह से परिचित है।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फर्जी नर्स समेत दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। चुराए गए बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 363 (अपहरण) का मामला दर्ज किया गया है।
